गर्लफ्रेंड, बदूंक और ड्रग्स... प्रेमिका की गवाही बाइडेन के बेटे पर पड़ी भारी, होगी 25 साल की जेल!

Joe Biden son Hunter Found Guilty in Gun Case: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को गन मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। ऐसे में उनको 25 साल जेल की सजा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा जब किसी अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे को सजा होगी।

Joe Biden son Hunter Biden Found Guilty in Gun Case

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनके बेटे हंटर बाइडेन

US President Joe Biden son Hunter Found Guilty in Gun Case: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले प्रेसिडेंट जो बाइडेन को बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को ड्रग्स मामले में दोषी करार दिया है। ऐसे में अगले दो महीने में कभी भी कोर्ट उनको सजा सुना सकता है। मामले में हंटर को 25 साल की जेल हो सकती है। बता दें कि अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को चुनाव होने हैं। इससे पहले बाइडेन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं उनके विरोधियों को उन पर हमले की वजह मिल गई है। राॅयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार गन केस में 7 दिन तक चली सुनवाई के बाद हंटर बाइडेन को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन

यह पहली बार जब होगा किसी राष्ट्रपति के बेटे को सजा सुनाई जा रही है। हंटर पर आरोप है कि उन्होंने गन का लाइसेंस लेने के लिए नशे की जानकारी छिपाई थी। दोषी ठहराए जाने के बाद बाइडेन का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वे न्याय प्रकिया का सम्मान करते हैं। बाइडेन ने कहा कि मैं राष्ट्रपति हूं इसके साथ एक पिता भी हूं। वे परिवार जिनके अपने नशे की लत से जूझ रहे हैं वो इस भावना को समझ सकते हैं कि किस तरह कोई नशे से लत बाहर आता है और उससे उबरता है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला 2018 में हंटर के बंदूक खरीदने से जुड़ा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने कोल्ट कोबरा रिवाॅल्वर खरीदते समय खुद से जुड़ी जानकारी छुपाई थी। जब लाइसेंस के लिए अप्लाई किया गया था उस समय हंटर नशे के आदी थे और नशीली दवाओं का सेवन करते थे। उन्होंने बंदूक खरीदने के लिए नशे की बात छिपा ली और फाॅर्म में झूठी जानकारी देकर रिवाॅल्वर खरीदी। अमेरिका में कानून है कि बंदूक खरीदते समय नशे के बारे में जानकारी देनी होती है।

विज्ञापन

पूर्व प्रेमिका की गवाही के कारण मिलेगी सजा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हंटर की पूर्व प्रेमिका हेली ने कोर्ट में गवाही देते हुए कहा कि जब उसने उसके कार की तलाशी ली तो उसे वहां एक गन मिली। जिसे देखकर वह घबरा गई। उसने हंटर को कई बार ड्रग्स लेते हुए पकड़ा था। इतना ही नहीं वह भी हंटर के कारण नशे की आदी हो गई थी। वहीं मामले में हंटर ने खुलासा करते हुए कहा कि भाई की मौत के बाद उसे कोकीन की लत लगी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ