President Joe Biden: 80 साल के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन गुरुवार को कोलोराडो में वायु सेना अकादमी के समारोह में लड़खड़ाकर फर्श पर गिर गए। वे यहां ग्रेजुएशन सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्हें लोगों ने संभाला। इसके बाद अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। व्हाइट हाउस ने इस घटना को लेकर कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन का पैर सैंडबैग में फंस गया था। इसलिए वे फिसल गए। वह सुरक्षित हैं। कोई चोट नहीं आई है।
सीट पर बैठने जा रहे थे बाइडेन
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने सेरेमनी में एक कैडेट से हाथ मिलाया। कैडेट ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद बाइडेन अपनी सीट पर बैठने के लिए मंच से निकले। लेकिन उनका एक पैर सैंडबैग में फंस गया और वे अपना संतुलन खो बैठ गए। फिर फर्श पर गिर पड़े। वायु सेना के एक अधिकारी और यूएस सीक्रेट सर्विस के दो सदस्यों ने तुरंत उनकी मदद की।
व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशन डायरेक्टर बेन लाबोल्ट ने ट्वीट कर बताया कि राष्ट्रपति ठीक हैं। उन्होंने बताया कि मंच पर रेत से भरा बोरा रखा था। यह वक्ताओं के लिए लगाए गए टेलीप्रॉम्प्टर को सपोर्ट करने के लिए रखा गया था।
बाइडेन ने मजाक में कहा- मुझे सैंडबैग मिला
व्हाइट हाउस लौटने के बाद बाइडेन ने पत्रकारों से मजाक में कहा कि सेरेमनी में मुझे सैंडबैग मिला है। बाइडेन की उम्र और उनकी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा होती है। फरवरी में डॉक्टर केविन ओ कॉनर ने मेडिकल परीक्षण के बाद कहा था कि बाइडेन बिलकुल फिट हैं। वे रोजाना कसरत करते हैं। 2024 के प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में वे दोबारा मैदान में हैं।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi In US: 2024 चुनाव के लिए तैयार हो रहा अंडर करंट, अमेरिका में राहुल गांधी का दावा- चौंकाएंगे नतीजे
संबंधित खबरें
ट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
4 mins agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
2 hrs agoLIVE: आज JDU-BSP की समीक्षा बैठकें, MLC चुनाव में प्रदर्शन की होगी समीक्षा
3 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
3 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
4 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
12 hrs agoUS के पहले मुस्लिम सीनेटर अब्दुल अल-सैयद का क्या है भारत कनेक्शन?
15 hrs agoमिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
17 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
19 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines