US President Election: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने मंगलवार को 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। वे इस समय 80 साल के हैं। बाइडेन ने व्हाइट हाउस पर ट्रंप समर्थकों के हमले और हिंसक प्रदर्शन का वीडियो ट्वीट कर अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया है। वीडियो में बाइडेन के साथ भारतीय मूल की अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की तस्वीर भी है।
बाइडेन ने कहा कि चार साल पहले जब मैंने चुनाव लड़ा तो कहा था कि हम अमेरिका की आत्मा को बचाने की लड़ाई लड़ रहे। अब भी ऐसा ही है। हर पीढ़ी के पास एक ऐसा मौका आता है, जब उन्हें लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़े होना पड़ता है। यह मौलिक स्वतंत्रता के लिए होता है। इसलिए मैं संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुनाव लड़ने जा रहा है। हमसे जुड़िए।
यह भी पढ़ें: Pakistan Punjab Polls: इमरान खान की पार्टी PTI 24 अप्रैल से पंजाब में शुरू करेगी प्रचार, चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं
15 अप्रैल को बाइडेन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव लड़ने का संकेत भी दिया था। 2020 में भी बाइडेन ने 25 अप्रैल को ही अपनी उम्मीदवारी का ऐलान किया था।
अमेरिकी इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं बाइडेन
बाइडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति हैं। यदि वह फिर से चुनाव जीतते हैं तो वह अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में 86 वर्ष के हो जाएंगे। डॉक्टर्स बाइडेन की सेहत से जुड़े टेस्ट कर चुके हैं। बावजूद इसके उनके फिर से चुनावों में उतरना एक ऐतिहासिक कदम है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक बाइडेन के सहयोगियों ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पिछले साल ही तैयारी शुरू कर दी थी। बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन के कई बैठकें भी की हैं। उनकी इलेक्शन कैंपेन को भारतीय मूल की अनीता डन और जेन डिलन संभाल रही हैं। सूत्रों का कहना है कि पार्टी का 2024 का अधिवेशन शिकागो में होगा।
यह भी पढ़ें: ब्रिटेन के उप प्रधान मंत्री डॉमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, पीएम सुनक को लिखा पत्र
बाइडेन का मुकाबला डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली से
अमेरिका में अगले राष्ट्रपति का चुनाव 5 नवंबर 2024 को होगा। रिपब्लिकन पार्टी से दो बड़े चेहरे पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और निक्की हेली अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी कैंपेन की शुरुआत भी कर चुके हैं। बता दें कि प्रतिनिधि सभा द्वारा दो बार महाभियोग चलाने के बाद ट्रंप डेमोक्रेट जो बाइडेन से 2020 का चुनाव हार गए थे।
इनके अलावा मैरियन विलियमसन और दूसरे राष्ट्रपति रहे जॉन एफ केनेडी के बेटे रॉबर्ट केनेडी भी दावेदारी पेश कर चुके हैं। इन दोनों नेताओं के पास कोई चुनावी अनुभव नहीं है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
18 mins agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
2 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
2 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
3 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
4 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
5 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
7 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
8 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
9 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines