नई दिल्ली: ब्रिटिश उप प्रधान मंत्री और न्याय मंत्री डोमिनिक राब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये फैसला उन्होंने धमकाने की औपचारिक शिकायतों की एक स्वतंत्र जांच के बाद लिया है। प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को ट्विटर पर प्रकाशित एक पत्र में राब ने कहा कि जांच ने एक खतरनाक मिसाल कायम की है लेकिन वह सरकार का समर्थन करते रहेंगे।

विज्ञापन

राब ने कहा कि मैंने जांच की मांग की और इस्तीफा देने का वचन दिया, अगर इसमें धमकाने का कोई भी पता चला। मेरा मानना है कि अपना वचन रखना महत्वपूर्ण है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस जांच ने एक खतरनाक मिसाल कायम की है। यह मंत्रियों के खिलाफ नकली शिकायतों को प्रोत्साहित करेगा और आपकी सरकार की ओर से परिवर्तन करने वालों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

राब के इस्तीफे का मतलब है कि अक्टूबर में सुनक के डाउनिंग स्ट्रीट में प्रवेश करने के बाद से तीसरे वरिष्ठ मंत्री ने अपने व्यक्तिगत आचरण के चलते पद छोड़ दिया दिया है। ऋषि सुनक ने ईमानदारी से सरकार चलाने का वादा किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ