हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

US Election Exit Polls: डोनाल्ड ट्रंप या कमला हैरिस? देखें क्या कहते 7 राज्यों के एग्जिट पोल रिजल्ट

US Election Exit Polls Result: अमेरिका में 50 राज्य हैं, लेकिन 7 राज्यों के वोट सबसे अहम हैं, जो हार जीत का फैसला करेंगे। इन 7 राज्यों के वोट हर बार स्विंग होते हैं तो आइए जानते हैं कि इस बार इन राज्यों के वोट एग्जिट पोल के अनुसार किसके पक्ष में जा रहे हैं?

विज्ञापन
Donald Trump, Kamala Harris

US President Election 2024 Exit Polls: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 2024 की मतगणना चल रही है। राष्ट्रपति पद के 2 दावेदार हैं- रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस। दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी की ‘इलेक्शन लैब’ के मुताबिक, 7.8 करोड़ से ज्यादा अमेरिकी पहले ही मतदान कर चुके हैं। बाकी ने बीते दिन 5 नवंबर को वोट डाला।

अमेरिका में 50 स्टेट हैं और इनमें से ज्यादातर राज्यों के लोग एक पार्टी को वोट देते हैं, लेकिन अमेरिका में मतदान के लिहाज से 7 राज्य सबसे अहम हैं, क्योंकि इन राज्यों के वोट हर बार स्विंग होते हैं। इनमें पेंसिल्वेनिया सबसे महत्वपूर्ण राज्य है, क्योंकि इस राज्य के पास 19 इलेक्टोरल कॉलेज वोट हैं। 538 इलेक्टोरल कॉलेज वोट देते हैं और जिस उम्मीदवार को 270 या इससे अधिक इलेक्टोरल कॉलेजों के वोट मिल जाते हैं, वह चुनाव जीत जाता है। इसलिए सभी 7 स्विंग स्टेट्स के एग्जिट पोल रिजल्ट इस समय चर्चा में हैं। आइए जानते हैं कि इन स्विंग स्टेट्स के एग्जिट पोल रिजल्ट किसके पक्ष में जा रहे हैं?

यह भी पढ़ें:US Election: ट्रंप और हैरिस को बराबर वोट मिले तो कैसे होगा विजेता का फैसला? जानें नियम

विज्ञापन

स्विंग स्टेट्स क्यों महत्वपूर्ण हैं?

अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में दोनों उम्मीदवारों के बीच मुख्य मुकाबला 7 राज्यों एरिज़ोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में ही है। इन 7 राज्यों की मतगणना ही हार जीत का फैसला करेगी। इन 7 राज्यों में जिस उम्मीदवार को 270 या इससे ज्यादा वोट मिलेंगे, वहीं उम्मीदवार चुनाव जीतेगा और राष्ट्रपति बनेगा। यह वोट ही सबसे जरूरी हैं, क्योंकि इन राज्यों का महत्व उनके मतदान करने के पैटर्न और डेमोक्रेटिक-रिपब्लिकन उम्मीदवारों के बीच स्विंग करने की उनकी क्षमता में निहित है।

उदाहरण के लिए, पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन तिकड़ी बनकर मतदान करते हैं। इस तिकड़ी को Blue Wall के नाम से जाना जाता है, जो 2016 में ट्रंप के पक्ष में थी। साल 2020 में जो बाइडेन ने मामूली वोटों के अंतर से इस तिकड़ी को अपने पक्ष में कर लिया। इन राज्यों को जीतना कमला हैरिस के लिए डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए आवश्यक है, क्योंकि डेमोक्रेटिक पार्टी अगर इस तिकड़ी को अपने पक्ष में करने में कामयाब हो जाती है तो पार्टी सबसे मजबूत दल बनकर उभरेगी, जिसे हराना आगे बहुत मुश्किल होगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:US Election 2024: ट्रंप चुनाव जीते तो क्या खारिज हो जाएंगे मुकदमे, जानें क्या कहता है अमेरिकी कानून?

7 राज्यों में एग्जिट पोल के अनुमान

एडिसन रिसर्च द्वारा किए गए 7 राज्यों के एग्जिट पोल के परिणामों के अनुसार, लगभग 47% मतदाताओं ने कमला हैरिस को वोट दिया है, जबकि लगभग 45% ने डोनाल्ड ट्रम्प के लिए मतदान किया। यह 2020 के चुनाव की तुलना में बदलाव का प्रतीक है, क्योंकि उस साल ट्रंप को 46% वोट मिले थे।

विज्ञापन

नॉर्थ कैरोलिना

उत्तरी कैरोलिना में 43% मतदाता पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पक्ष में और 48 प्रतिशत उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस के पक्ष में हैं। 2020 के चुनाव में ट्रंप को इस राज्य में 47% वोट मिले थे और जो बाइडेन को 50% वोट मिले थे।

नेवादा

नेवादा में एग्जिट पोल से पता चलता है कि 47% मतदाताओं ने ट्रंप के पक्ष में और 44 प्रतिशत ने हैरिस के पक्ष में वोट डाला। साल 2020 में ट्रंप को इस राज्य में 48% वोट मिले थे और जो बाइडेन को 52% वोट मिले थे।

विज्ञापन

जॉर्जिया

जॉर्जिया में, ट्रंप को साल 2020 की तरह 46% वोट मिल रहे हैं। कमला हैरिस को 49% वोट मिल सकते हैं, जबकि साल 2020 में जो बाइडेन को यहां से 50 प्रतिशत वोट मिले थे।

एरिजोना

एरिजोना के एग्जिट पोल के अनुसार, 46% वोट ट्रंप को मिल सकते हैं और हैरिस को भी 46% वोट ही मिल रहे हैं, जबकि साल 2020 में जो बाइडेन को इस राज्य में 49% वोट मिले थे।

विज्ञापन

मिशिगन

मिशिगन में, ट्रंप को 45% वोट और हैरिस को 48% वोट मिल सकते हैं। जो बाइडेन को साल 2020 में यहां से 51% वोट मिले थे।

विस्कॉन्सिन

विस्कॉन्सिन में ट्रंप के पक्ष में 44% वोटर्स आ सकते हैं, जबकि साल 2020 में उन्हें 43% वोट मिले थे। वहीं हैरिस को 47% वोट मिल सकते हैं, जबकि साल 2020 में जो बाइडेन को इस राज्य के 52% वोट मिले थे।

विज्ञापन

पेंसिल्वेनिया

पेंसिल्वेनिया के एग्जिट पोल कहते हैं कि ट्रंप को 47% वोट हासिल हो सकते हैं, जबकि साल 2020 में इस राज्य से उन्हें 52% वोट मिले थे। यहां के 46 प्रतिशत वोटर्स कमला हैरिस के पक्ष में हो सकते हैं, जबकि साल 2020 में इस राज्य के 49% वोटर्स जो बाइडेन के पक्ष में थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola