अमेरिका में नेशनल बॉर्डर इमरजेंसी लगेगी! डोनाल्ड ट्रंप करेंगे ऐलान; शपथ ग्रहण करते ही 200 आदेश होंगे लागू

US President Donald Trump: आज अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही डोनाल्ड ट्रंप 200 से ज्यादा आदेश जारी करेंगे, जिनमें नेशनल बॉर्डर इमरजेंसी का आदेश भी शामिल है। आइए जानते हैं कि इसके अलावा वे और कौन-से फैसले ले सकते है?

Donald Trump

Donald Trump

विज्ञापन

Donald Trump Will Sign 200 Orders: डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन जाएंगे। वे वाशिंगटन DC में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ग्रहण करेंगे। वहीं आज शपथ ग्रहण करके राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रम्प पहले ही दिन 200 से अधिक कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिनमें बॉर्डर सिक्योरिटी, एनर्जी, लिविंग कॉस्ट और संघीय सरकार में DEI कार्यक्रमों पर फोकस रहेगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज नेशनल बॉर्डर इमरजेंसी की घोषणा भी करेंगे। अमेरिकी सेना और आंतरिक सुरक्षा को दक्षिणी सीमा की सुरक्षा करने का निर्देश देंगे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि शपथ लेते ही ट्रंप 200 से ज्यादा कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे। राष्ट्रपति कार्यकारी आदेशों और कार्रवाइयों का प्रोसिजर शुरू करेंगे, जो अमेरिकी सरकार की वर्किंग में मूलभूत सुधार लाएंगे।

विज्ञापन

 

राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप लेंगे यह बड़े फैसले

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रम्प की पहले दिन की कार्रवाइयों में राष्ट्रीय सीमा आपातकाल की घोषणा करना, अमेरिकी सेना और होमलैंड सुरक्षा विभाग को दक्षिणी सीमा को सुरक्षित करने का निर्देश देना, अमेरिका में सक्रिय आपराधिक गिरोहों को नष्ट करना शामिल है और यह राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकता भी रहेगी। ट्रम्प सभी अवैध प्रवासियों के लिए सीमा बंद करने की घोषणा करेंगे।

विज्ञापन

वह आपराधिक गिरोहों को खत्म करने के लिए FBI, ICE, CEA और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ टास्क फोर्स का गठन करेंगे। ट्रम्प विदेशी आतंकवादी संगठन भी घोषित करेंगे, जिससे मातृभूमि की सुरक्षा के मिशन को मजबूत करने के लिए नया मार्ग प्रशस्त होगा। ट्रंप ‘मेक्सिको में ही रहें’ और ‘पकड़ो तथा छोड़ो’ की नीतियों को फिर से लागू करेंगे। सेना को सीमा पर दीवार बनाने का काम जारी रखने का निर्देश देंगे।

विज्ञापन

राष्ट्रपति बनते ही ट्रंप अवैध प्रवासियों की एंट्री को रोकने के लिए लोगों को आपातकालीन शक्तियां प्रदान करेंगे, ताकि वे अपने देशों में शीघ्र वापस लौट सकें। ऊर्जा के मामले में बात करें तो ट्रंप अलास्का के एनर्जी सेक्टर को फ्री करेंगे और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देंगे। अपने कार्यकाल के पहले दिन ही ट्रंप हंटर बिडेन लैपटॉप मुद्दे से जुड़े 51 नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स को मिली सुरक्षा को निलंबित करने के लिए त्वरित कदम उठाएंगे। वह अमेरिका की खाड़ी जैसे ऐतिहासिक स्थानों का नाम बदल देंगे। इसके अलावा कई ऐसे काम हैं, जो ट्रंप राष्ट्रपति बनते ही करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ