हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

कौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके हैं पाबंदी, ट्रंप ने बनाया और भी पावरफुल

डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस को नया चीफ ऑफ स्टाफ मिल गया है और इस पद से सुसी माइल्स को हटा दिया गया है. मिडटर्म चुनाव में अपनी पार्टी रिपब्लिकन की हार के बाद ट्रंप एक्शन मोड में हैं और अपनी टीम को बदल रहे हैं.

विज्ञापन
व्हाइट हाउस की टीम में बदलाव करके डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी नीतियों से पीछे न हटने के संकेत दिए हैं. (Credit-ANI)

मिडटर्म इलेक्शन 2026 में करारी हार के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक्शन मोड में हैं और उन्होंने व्हाइट हाउस में अपनी टीम में बड़े फेरबदल कर दिए हैं. उन्होंने सुसी वाइल्स को व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटा दिया है और उनकी जगह अपने सबसे भरोसेमंद करीबी सलाहकारों में शामिल स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है. मिलर 9 नवंबर से पद संभालेंगे. मिलर को ट्रंप का ‘ब्रेन’ कहा जाता है, क्योंकि ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी के रणनीतिकार वही हैं. इधर मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद यह बड़ा बदलाव करके ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि वे अपनी नीतियों से पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि अब और सख्ती बरतते हुए 2 साल शासन चलाएंगे.

ट्रंप और मिलर ने ट्वीट लिख दी प्रतिक्रियाएं

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल अकाउंट पर ट्वीट करके मिलर की नियुक्त का ऐलान किया. उन्होंने मिलर को अपना सबसे भरोसेमंद और करीब शख्स बताया. उन्होंने कहा कि स्टीफन मिलर शुरू से मेरे साथ हैं और वफादार हैं. वह मेरी हर बात समझते हैं. वहीं मिलर ने चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनका मिशन पहले से ज्यादा स्पष्ट हो गया है. अब वे पूरी ताकत के साथ खुलकर राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन करेंगे और अमेरिका के लिए काम करेंगे. रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व सांसद मैट गेट्ज ने राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर खुशी जताई है और अपने एक्स हैंडल पर लिखा- IT’S MILLER TIME.

कौन हैं डोनाल्ड ट्रंप के ‘ब्रेन’ स्टीफन मिलर?

कैलिफोर्निया के सांता मोनिका में जन्मे स्टीफन मिलर आज 41 साल के हैं. साल 2017 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल से पहले वे उनके लिए स्पीच लिखते थे. इससे पहले वह रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के सहयोगी रह चुके हैं. साल 2016 के चुनाव अभियान के बाद से मिलर ट्रंप के साथ हैं और आज उनके सबसे करीबी लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं. वे आज ट्रंप के सलाहकार की नहीं, बल्कि ट्रंप के कई बड़े फैसलों और नीतियों के पीछे का दिमाग है. इसलिए उन्हें डोनाल्ड ट्रंप का ‘दिमाग’ भी कहते हैं. ट्रंप के पहले कार्यकाल में मुस्लिम बहुल देशों के लोगों की अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध उनका ही प्लान था. दूसरे कार्यकाल मेंअवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई में भी मिलर की भूमिका थी.

विज्ञापन

ट्रंप प्रशासन में पहले भी कर चुके बदलाव

बता दें कि मिडटर्म चुनाव 2026 में हार के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग के 3 वरिष्ठ अधिकारियों से इस्तीफा ले लिया है. नागरिक अधिकार विभाग की असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल हरमीत कौर ढिल्लों, राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन आइजनबर्ग और फ्लोरिडा के दक्षिणी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी जेसन रेडिंग क्विनोन्स ने पद छोड़े हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola