जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। सीजफायर को लेकर भारत की दो टूक के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदल गए। उन्होंने कहा कि मैंने सीजफायर नहीं कराया, लेकिन मैंने पिछले सप्ताह पाकिस्तान और भारत के बीच समस्या को निश्चित रूप से सुलझाने में मदद की।
भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर यूएस राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कहा था कि उन्होंने दोनों देशों के बीच युद्ध विराम का समझौता कराया था। हालांकि, भारत ने ट्रंप के इस बयान को स्वीकार नहीं किया और कहा कि सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारतीय सेना के डीजीएमओ से संपर्क साधा था। बाद में भारत ने अपनी शर्तों पर सीजफायर किया। भारत की दो टूक के बाद ट्रंप अपने सीजफायर वाले बयान से पलट गए।
यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर के बाद ट्रेड को लेकर नहीं हुई चर्चा’, भारत ने अमेरिकी दावे का किया खंडन
मैंने मध्यस्थता नहीं कराई : ट्रंप
भारत-पाकिस्तान के युद्ध विराम को लेकर ट्रंप ने कतर की राजधानी दोहा में कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता कि मैंने मध्यस्थता कराई, लेकिन मैंने पिछले हफ्ते दोनों देशों की समस्या को सुलझाने में मदद की, जो अधिक से अधिक शत्रुतापूर्ण होती जा रही थी। अगर सुलह समझौता नहीं होता तो अचानक से एक अलग प्रकार की मिसाइलों की लड़ाई देखने को मिलती। हमने इसे सुलझा लिया।
यह भी पढ़ें : ‘अमेरिका ने भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष रोका’, सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान
लंबे समय से लड़ रहे थे भारत-पाकिस्तान : डोनाल्ड ट्रंप
उन्होंने कहा कि हमने भारत-पाकिस्तान से व्यापार के बारे में बात की। चलो व्यापार करते हैं। इससे पाकिस्तान बहुत खुश था और भारत भी। मुझे लगता है कि वे रास्ते पर हैं। ट्रंप ने आगे कहा कि वे लगभग 1000 सालों से लड़ रहे हैं, इसलिए मैंने ऐसा कहा। मैंने दोनों देशों को एक साथ लाने की कोशिश की, क्योंकि यह एक कठिन काम है। वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। यह वास्तव में नियंत्रण से बाहर होने वाला था।
यह भी पढ़ें : भारत-पाक के बीच ‘चौधरी’ क्यों बन रहा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान में हो चुकी है ये डील
इससे पहले केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के जवाबी हमलों में भारी क्षति पहुंचने के बाद पाकिस्तान ने गोलीबारी बंद करने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा हम पाकिस्तानी सेना पर हमला नहीं कर रहे थे। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के पास हस्तक्षेप न करने का अच्छा विकल्प था।
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
29 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines