Los Angeles Protest Update: अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अप्रवासियों द्वारा की गई हिंसा और प्रदर्शनों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘विदेशी आक्रमण’ करार दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के फौजियों ने अपने परिजनों और घरों से दूर-दूर जाकर अपना खून इसलिए नहीं बहाया था कि हमारे घर में कोई घुस कर तीसरी दुनिया की अव्यवस्था का उदाहरण पेश करे। हजारों नेशनल गार्ड्स और US Marines लॉस एंजेलिस में उतार दिए हैं। फेडरल एजेंट्स (ICE) पर हमला करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। किसी अमेरिकी शहर पर विदेशी दुश्मन द्वारा आक्रमण और कब्जा नहीं होने देंगे। कुछ साल पहले लॉस एंजिल्स पृथ्वी पर सबसे स्वच्छ, सबसे सुरक्षित और सबसे सुंदर शहरों में से एक था, लेकिन आज शहर कूड़े के ढेर में बदल गया है। अंतरराष्ट्रीय गिरोहों और आपराधिक नेटवर्क के कंट्रोल में आ गया है।
अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ पर भाषण
ट्रंप ने कहा कि अनियंत्रित प्रवास अराजकता, शिथिलता और अव्यवस्था की ओर ले जाता है। हमारी सरकार लॉस एंजिल्स को मुक्त कराएगी और इसे फिर से स्वतंत्र, स्वच्छ और सुरक्षित शहर बनाएगी। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार , मंगलवार को संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लॉस एंजिल्स में विरोध प्रदर्शन को शांति, सार्वजनिक व्यवस्था और राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला बताया। राष्ट्रपति ट्रंप उत्तरी कैरोलिना के फोर्ट ब्रैग में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर भाषण दे रहे थे। उन्होंने कहा कि लॉस एंजेलिस में हिंसा और प्रदर्शन करने वाले लोग पेशेवर हैं। हमारी सरकार अमेरिकी सीनेटरों के साथ मिलकर अमेरिकी ध्वज जलाने वाले लोगों को एक साल के लिए जेल भेजने के लिए कानून पारित करने पर काम कर रही है। जल्दी ही कानून को पारित करके लागू कर दिया जाएगा।
2000 अतिरिक्त नेशनल गार्ड्स तैनात
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम और लॉस एंजिल्स की मेयर करेन बास पर निशाना साधा। उन्हें अक्षम कहा और उन पर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए उपद्रवियों, आंदोलनकारियों और विद्रोहियों को पैसे देने का आरोप लगाया। उनका रुख यह है कि जब तक लॉस एंजिल्स से आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) वापस नहीं आ जाता और संघीय आव्रजन कानून का प्रवर्तन बंद नहीं हो जाता, तब तक दंगे नहीं रुकेंगे। उन्होंने हमारे देश के साथ जो किया है, वह बहुत दुखद है। विरोध प्रदर्शन तब शुरू हुआ, जब ICE एजेंटों ने शहरभर में छापे मारे और अवैध अप्रवासियों को गिरफ्तार किया। रक्षा विभाग ने पुष्टि की कि लॉस एंजिल्स में आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (ICE) और संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त 2000 नेशनल गार्ड सैनिक भेजे हैं।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
3 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
9 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
10 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
12 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines