अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के साथ रिश्ते मजबूत करने की कोशिश में जुटे है। वे आजकल 3 खाड़ी देशों सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर हैं। खाड़ी देशों के दौरे पर उनकी मुलाकात सीरिया के राष्ट्रपति अबू मोहम्मद अल-जोलानी से हुई, जिन्हें पहले दुनिया अहमद अल-शरा के नाम से जानती थी, जो कभी एक खूंखार जिहादी था। जिसने कई साल अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ा।
जिसे साल 2013 में अमेरिका ने ही आतंकी घोषित किया था। 85 करोड़ रुपये (10 मिलियन डॉलर) का इनाम भी रखा था, लेकिन अब इसी शख्स के साथ डोनाल्ड ट्रंप की फोटो वायरल हो रही है। जिसमें वे जिहादी आतंकी घोषित किए गए अबू मोहम्मद अल-जोलानी के साथ हैं। फोटों में दोनों के साथ सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भी है। इस तस्वीर और इस मुलाकात की दुनियाभर में चर्चा हो रही है।
जोलानी ने ही सीरिया में असद सरकार गिराई
बता दें कि जोलानी कभी अलकायदा के सीरियाई फ्रंट अल-नुसरा के सरगना थे। जोलानी ने अलकायदा के साथ मिलकर अमेरिका और इराक के साथ युद्ध लड़ा था। सीरिया लौटकर बशर अल-असद की सरकार के खिलाफ इस्लामी विद्रोह भड़काया। 6 महीने पहले जोलानी ने ईरान समर्थित समूहों को सीरिया से खदेड़ा।
बशर-अल-असद की सरकार को गिराया और खुद को सीरिया का अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर दिया। अब जोलानी की मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हुई। 25 साल में पहली बार किसी अमेरिकन प्रेसिडेंट और सीरियाई प्रेसिडेंट के बीच मुलाकात हुई है।
यह भी पढ़ें: भारत-पाक के बीच ‘चौधरी’ क्यों बन रहा अमेरिका? डोनाल्ड ट्रंप और पाकिस्तान में हो चुकी है ये डील
जोलानी ने मुलाकात के लिए जताया आभार
राष्ट्रपति अल-शरा ने मुलाकात का मौका देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप, क्राउन प्रिंस और राष्ट्रपति एर्दोगन को धन्यवाद दिया। राष्ट्रपति अल-शरा ने 1974 में इजरायल के साथ हुए समझौते के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। राष्ट्रपति अल-शरा ने कहा कि सीरिया पूर्व और पश्चिम के बीच व्यापार को सुविधाजनक बनाने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में काम करेगा। उन्होंने अमेरिका की कंपनियों को सीरियाई तेल और गैस में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।
संबंधित खबरें
अमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
12 mins agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
1 hr ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
2 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
4 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
5 hrs agoLIVE: युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड, रैली में नहीं लिया था हिस्सा
5 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
5 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
6 hrs ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines