अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान जंग रुकवाने का राग अलापा है. उन्होंने कहा कि मैंने दोनों देशों को कहा था कि अगर आप लोग युद्ध नहीं रोकेंगे तो दोनों पर 250 फीसदी का टैरिफ लगा दूंगा, जिसकी वजह से आप लोग व्यापार नहीं कर पाओगे. इसके बाद दोनों ने जंग रोक दी.
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘मैंने भारत और पाकिस्तान दो परमाणु संपन्न देशों को रोका… मैंने कहा कि साथियों, अगर आप ऐसा करने जा रहे हैं, तो आप अमेरिका के साथ व्यापार नहीं कर पाएंगे. मैं आप दोनों पर 250 फीसदी भारी टैरिफ लगा दूंगा, ताकि आप कोई कारोबार न कर सकें. वे बहुत परेशान और नाराज हो गए. उन्होंने गोलीबारी बंद कर दी, और युद्ध खत्म हो गया. 11 विमान मार गिराए गए थे. मैंने इन सभी युद्धों को रोका, और ऐसा कर पाना वास्तव में सम्मान की बात है.’
नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर ट्रंप ने कहा, ‘मैंने आठ युद्ध रुकवाए. क्या मुझे नोबेल प्राइज मिला? नहीं…’
वहीं, एक अन्य खबर के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को घोषणा की कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से तबाह शहर ओलेश्की में एक संघर्षविराम समझौता कराया है ताकि मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके और नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकाला जा सके. यह स्थानीय संघर्षविराम समझौता 29 अक्टूबर से शुरू होगा.
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिका की प्रथम महिला ने बातचीत की पहल की थी, और उन्होंने तथा एक प्रतिनिधि ने संघर्षविराम की शर्तें तय करने के लिए सीधे रूसी और यूक्रेनी नेतृत्व के साथ काम किया. यूक्रेन या रूस सरकार की ओर से इस पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है.
प्रथम महिला के तौर पर, मेलानिया ट्रंप ने संघर्ष से प्रभावित बच्चों के मुद्दे को अपने मुख्य एजेंडे में शामिल किया है. इसी साल उन्होंने इस विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक बैठक की मेजबानी भी की थी. इसके अलावा, उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया था कि वह युद्ध के कारण अपने परिवारों से बिछड़े बच्चों को उनके परिजनों से फिर से मिलाने की दिशा में काम करें.
संबंधित खबरें
LIVE: हैदराबाद में एयरपोर्ट पर भारतीय से 63.62 लाख की विदेशी करेंसी बरामद
2 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
2 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
2 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
11 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
13 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
15 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
18 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
20 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
1 day agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines