'जंग में लाखों-निर्दोष लोग मारे जा सकते थे, कश्मीर मुद्दे पर...', ट्रंप का भारत-पाक तनाव पर नया बयान

US President Donald Trump: भारत पाकिस्तान तनाव पर डोनाल्ट ट्रंप का नया बयान सामने आया है। ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर एक और पोस्ट लिखी है, जिसमें कश्मीर मुद्दे का जिक्र भी किया गया है।

Donald Trump, US aid cuts leave food।

ट्रंप के एक फैसले की वजह से लाखों लोगों का भोजन गोदाम में सड़ रहा है।

भारत पाकिस्तान तनाव पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट में लिखा कि मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है, क्योंकि उनके पास यह जानने और समझने की शक्ति, बुद्धि और धैर्य है कि वर्तमान आक्रमण को रोकने का समय आ गया है, जो इतने सारे लोगों की मौत और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे!

विज्ञापन

आपकी विरासत आपके बहादुर कार्यों से बहुत बढ़ गई है। मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम था। जबकि चर्चा भी नहीं हुई, मैं इन दोनों महान देशों के साथ व्यापार को काफी हद तक बढ़ाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि क्या “हजार साल” के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से किए गए काम के लिए आशीर्वाद दें!!!

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP की प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ‘कश्मीर मुद्दे’ पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की उत्सुकता दिखाने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व DGP एसपी वैद ने कहा कि जहां तक ​​कश्मीर मुद्दे का सवाल है, भारत की राज्य नीति है कि हम किसी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का स्वागत नहीं करते हैं, यह शिमला समझौते के अनुसार है, यह दो देशों के बीच का विवाद है और वे इसे हल करने के लिए एक साथ बैठेंगे।

विज्ञापन

ट्रंप ने किया था युद्धविराम का ऐलान

बता दें कि भारत पाकिस्तान युद्धविराम के लिए सहमत हो गए हैं, इसका ऐलान सबसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ही किया था। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर बताया था कि भारत पाकिस्तान के प्रतिनिधियों से लंबी बात हुई और दोनों देश युद्धविराम के लिए राजी हैं। फिर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने भी युद्धविराम होने की बात की, लेकिन 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने युद्धविराम का उल्लंघन कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ