US Green Card new Rules: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के ग्रीन कार्ड को लेकर नए नियम प्रस्तावित किए हैं। अगर प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया तो अमेरिकी की यात्रा करने के लिए प्रतिबंधित किए गए देशों के लोगों को अमेरिका का ग्रीन कार्ड और अन्य इमिग्रेशन सर्विसेज नहीं मिलेंगी। नए नियम पहले से चल रहे ग्रीन कार्ड से जुड़े विवादों, अमेरिका में शरण लेने के लिए आए आवेदनों और पैरोल से जुड़े मामलों पर लागू होंगे। अमेरिका की नागरिकता के लिए किए गए आवेदनों पर इनका असर नहीं पड़ेगा, लेकिन नए नियम उन पर लागू होंगे, जो पहले से अमेरिका में कानूनी तौर पर रह रहे थे और वे जिस देश हैं, उनके लोगों पर अमेरिका यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में नौकरी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, 4 प्वॉइंट में समझें बड़ी कंपनियों ने क्यों रोके ग्रीन कार्ड आवेदन?
नए प्रस्तावों को बताया गया क्रांतिकारी बदलाव
इमिग्रेशन एक्सपर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव पर चिंता व्यक्त की है। जो बाइडेन सरकार के दौरान इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी डग रैंड ने राष्ट्रपति ट्रंप के प्रस्ताव को एक क्रांतिकारी बदलाव बताया और कहा कि देश के आधार पर लोगों पर लागू होने वाली बेतुकी चीज है। यह नीति उन लोगों को टारगेट करेगी, जिन्हें लेकर पहले ही जांच की जा चुकी है कि वे अमेरिकी की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा नहीं हैं और जो कानूनी रूप से अमेरिका में निवासी हैं। अगर नए प्रस्तावित नियम लागू हो जाते हैं तो अमेरिका की सरकार उन देशों के लोगों के अमेरिका आगमन पर और कड़े प्रतिबंध लगा देगी, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अमेरिका के लिए खतरा साबित हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ने का सपना है? पहले पढ़ लें इस भारतीय इंजीनियर की वॉर्निंग; क्यों कहा- चकनाचूर हो जाएंगे सपने
अमेरिका ने 12 देशों पर लगाया हुआ है प्रतिबंध
बता दें कि जून 2025 में राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा एक आदेश पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके तहत अफ्रीका और मध्य पूर्व के 12 देशों अफगानिस्तान, चाड, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, म्यांमार, सोमालिया, सूडान, यमन, इक्वेटोरियल गिनी और कांगो गणराज्य के लोगों की अमेरिका में एंट्री प्रतिबंधित की गई थी। बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला के नागरिकों पर भी आंशिक प्रतिबंध लगाए गए थो। उन्हें स्थायी प्रवेश या कुछ अन्य प्रकार के वीजा देने पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन इन प्रतिबंधों से ग्रीन कार्ड धारकों, विशेष आप्रवासी वीजा कार्यक्रम के लिए पात्र अफगान नागरिक, 2026 विश्व कप या 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए यात्रा करने वाले एथलीटों को छूट मिली है।
संबंधित खबरें
इजरायल जाने वाली फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का
11 mins agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
4 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
5 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
7 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
8 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
11 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
11 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
12 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
12 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines