अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नाॅमिनेट किया गया है। भारत-पाकिस्तान और इजरायल-ईरान के बीच सीजफायर कराने को लेकर यूएस हाउस के प्रतिनिधि बडी कार्टर ने नोबेल प्रीस कमेटी को चिट्ठी लिखी है। कार्टर का कहना है कि ट्रंप ने पूर्व संघर्ष को सुलझाने में ट्रंप ने बड़ी भूमिका अदा की है।
ईरान को परमाणु हथियार पाने से रोका
कार्टर ने कहा ”राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष को समाप्त करने में मदद की और दुनिया के सबसे बड़े स्टेट प्रायोजित आतंकवाद वाले देश ईरान को परमाणु हथियार पाने से रोका है। बताया जाता है कि यह पहली बार नहीं है कि जब ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे यूएस सांसद डेरेल इस्सा ने भी ट्रंप की 2024 की चुनावी जीत का हवाला देते हुए नाम नोबेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया था।
पाकिस्तान ने भी ट्रंप के लिए की नोबेल की मांग
पाकिस्तान ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की सिफारिश की है। पाक के उप प्रधानमंत्री और विदेशी इशाक डार ने भी ट्रंप के लिए नॉर्वे में नोबेल शांति पुरस्कार समिति को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र में हाल ही में भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष के दौरान निर्णायक कूटनीतिक हस्तक्षेप के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को नोबेल पुरस्कार देने की सिफारिश की गई है।
ऐसे मिलता है नोबेल शांति पुरस्कार, ट्रंप बैठते हैं फिट!
दरअसल नोबेल शांति पुरस्कार ऐसे लोगों या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्रों के बीच भाईचारा बनाने में अहम भूमिका अदा की हो। दो देशों के बीच सैन्य तनाव को खत्म कर शांति स्थापित कराई हो। ट्रंप कही न कही इस ढांचें में फिट बैठते दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप दावा करते हैं कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान में सीजफायर कराते हुए शांति स्थापित की थी। पाकिस्तान भी ट्रंप के इस दावे पर हामी भरता है। जबकि भारत ने ट्रंप के इस दावे को अभी तक स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में भी ट्रंप ने सीजफायर कराने का दावा किया है।
5 सदस्यीय नोबेल समिति लेती है फैसला
नोबेल पुरस्कार के लिए हर साल एक फरवरी तक नामांकन जमा लिए जाते हैं। नामांकन प्रक्रिया 8 महीने तक चलती है। इसका संचालन नॉवेजियन नोबेल समिति करती है। इस 5 सदस्यीय नोबेल समिति की नियुक्ति नॉर्वे की स्टॉर्टिंग (संसद) करती है।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
2 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
5 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
5 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
7 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
8 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
8 hrs agoLIVE: 29 अक्टूबर को जंतर-मंतर मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
11 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
12 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
12 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines