अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत से आयात किए जा रहे सामान पर 25% टैरिफ लगाने की बात कही थी, लेकिन रूस से तेल की खरीद जारी रहने के बाद उन्होंने 25% अतिरिक्त टैक्स लगाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह चीन पर भी इसी तरह का टैरिफ और अतिरिक्त टैक्स लगा सकते हैं।
मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह चीन पर और टैरिफ लगाने की घोषणा कर सकते हैं, जैसा कि पहले भारत पर रूसी तेल की खरीद को लेकर 25% ड्यूटी लगाने की घोषणा की गई थी। राष्ट्रपति से जब चीन पर भी भारत की तरह टैरिफ लगाने से जुड़ा सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है। रूस पर यूक्रेन से युद्ध समाप्त करने के लिए दबाव डालने हेतु वह ऐसी घोषणा कर सकते हैं।
चीन को लेकर ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने इस पर अधिक जानकारी तो नहीं दी, लेकिन उन्होंने कहा कि चीन पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “मैं अभी आपको नहीं बता सकता। हमने भारत के साथ ऐसा किया है। हम कुछ और देशों के साथ भी ऐसा कर रहे हैं। उनमें से एक चीन भी हो सकता है।”
डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही है, क्योंकि भारत लगातार रूस से तेल खरीद रहा है और अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसा नहीं चाहते। वहीं, चीन भी रूसी तेल का एक बड़ा खरीदार है। कुछ दिन पहले अमेरिकी वित्त मंत्री ने चीन को चेतावनी दी थी कि यदि वह रूसी तेल की खरीद जारी रखता है, तो उसे भी नए टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है।
संबंधित खबरें
आज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
2 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
2 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
4 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
11 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
12 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
20 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
22 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
23 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
1 day agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines