Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल से नए टैरिफ लगा दिए हैं,, जिसे उन्होंने अमेरिका के लिए ‘मुक्ति दिवस’ की संज्ञा दी गई है। इन टैरिफ को लागू किए जाने का मकसद उन देशों को टारगेट करना बताया जा रहा है, जो अमेरिकी वस्तुओं पर अधिक शुल्क लगाते हैं या सख्त व्यापार नीतियों का पालन करते हैं। इन्हें व्हाइट हाउस ने अनुचित करार दिया है। टैरिफ को लेकर एक बात सामने आ रही है कि इसके विवरण ठीक नहीं हैं, कुछ देशों को स्पष्ट तौर नए नियमों से खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। वहीं, ट्रंप प्रशासन ने बार-बार दावा किया है कि अमेरिका के मौजूदा व्यापारिक नियम उसके हित में नहीं है। इन नियमों से दूसरे देशों को अधिक फायदा मिल रहा है। नए टैरिफ लगाने के पीछे यही वजह बताई जा रही है।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार बता दें कि अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने हाल ही में कई देशों के एक समूह को ‘डर्टी-15’ करार दिया है। अमेरिका में व्यापारिक भागीदार के तौर पर ये देश 15 फीसदी हिस्सा रखते हैं। अमेरिकी वस्तुओं पर इन देशों में अधिक टैरिफ लगाने के अलावा कड़े नियमों का प्रावधान है। अमेरिकी सचिव ने इन देशों के बारे में सटीक जानकारी तो नहीं दी, सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी वाणिज्य विभाग के 2024 के आंकड़ों से कुछ सुराग मिले हैं।
यह भी पढ़ें:2 अप्रैल को घोषित टैरिफ US में आज से लागू, व्हाइट हाउस ने जारी किया ये बयान
इन देशों को अमेरिका अपने साथ व्यापार असंतुलन का बड़ा कारण मानता है। नए टैरिफ से सबसे महत्वपूर्ण प्रभाव इन्हीं देशों पर पड़ने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भी 21 देशों एक लिस्ट उजागर की है, जो अनुचित माने जाने वाले व्यापार नियमों का पालन करते हैं।
Which countries will suffer most from Trump’s tariffs?#Trump #TrumpTariffs https://t.co/BWbq6k9dD0
— IndiaTodayFLASH (@IndiaTodayFLASH) April 2, 2025
ट्रंप के हालिया बयानों से पता लगता है कि नए व्यापार उपायों से और भी देश प्रभावित हो सकते हैं। कौन से टैरिफ लगाए जाएंगे, ये टैरिफ विभिन्न देशों और उद्योगों को कैसे-कैस प्रभावित करेंगे, जल्द इसका खुलासा होगा? ट्रंप ने पहले स्टील और एल्युमीनियम, विदेशी ऑटोमोबाइल और चीनी वस्तुओं पर टैरिफ लगाए हैं। नए टैरिफ अब विशेष रूप से फार्मास्यूटिकल्स और सेमीकंडक्टर में अतिरिक्त क्षेत्र विशिष्ट शुल्क लागू किए जा सकते हैं। वहीं, ऑटोमोबाइल आयात और स्पेयर पार्ट्स पर उच्च टैरिफ 4 अप्रैल से प्रभावी होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें:अमेरिका के अरबपति बाप ने बेटे को नौकरी देने से किया था इनकार, हैरान कर देगी वजह?
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।