---विज्ञापन---

कूड़ेदान में गया चीन का उपहार! ट्रंप ने किया ‘ड्रैगन’ को भड़काने वाला काम, क्या जवाब देंगे शी जिनपिंग?

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य यात्रा से पहले अपने सभी निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस घर पर छोड़ आए थे और पूरे दौरे के दौरान केवल अस्थायी 'क्लीन बर्नर फोन' का इस्तेमाल किया.

---विज्ञापन---

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे के समापन पर एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने दोनों देशों के बीच गहरे अविश्वास को एक बार फिर उजागर कर दिया है. कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बीजिंग कैपिटल एयरपोर्ट पर एयर फोर्स वन में सवार होने से ठीक पहले ट्रंप के पूरे प्रतिनिधिमंडल ने चीन की ओर से दिए गए सभी उपहार, बैज, लैपल पिन और बर्नर फोन को कूड़ेदान में फेंक दिया. इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक फोटो भी वायरल हो रही है, जिसमें बड़े से कूड़ेदान में चीनी उपहार नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फोटो वायरल


न्यूयॉर्क पोस्ट की व्हाइट हाउस संवाददाता एमिली गुडिन ने घटना की प्रत्यक्षदर्शी रिपोर्ट एक्स पर साझा करते हुए लिखा कि अमेरिकी स्टाफ ने चीनी मेजबानों द्वारा दिए गए सभी सामान- क्रेडेंशियल्स, व्हाइट हाउस स्टाफ के बर्नर फोन और प्रतिनिधिमंडल पिन्स को विमान की सीढ़ियों के पास रखे कूड़ेदान में डाल दिया. उन्होंने साफ लिखा कि ‘चीन से बनी कोई भी चीज विमान में नहीं जा सकती थी.’ यह घटना ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच दो दिवसीय उच्चस्तरीय शिखर सम्मेलन के तुरंत बाद हुई.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: चीन से क्या लेकर लौटे ट्रंप? अमेरिकी राष्ट्रपति ने किए कई बड़े दावे, शी जिनपिंग ने क्यों साधी चुप्पी

घर छोड़ आए थे निजी इलेक्ट्रॉनिक


ट्रंप व्यापार, प्रौद्योगिकी, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए बीजिंग गए थे, लेकिन पर्दे के पीछे सुरक्षा और साइबर सुरक्षा को लेकर तनाव साफ नजर आया. अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य यात्रा से पहले अपने सभी निजी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस घर पर छोड़ आए थे और पूरे दौरे के दौरान केवल अस्थायी ‘क्लीन बर्नर फोन’ का इस्तेमाल किया.

---विज्ञापन---

क्यों फेंक दिए गए सारे गिफ्ट्स?


विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बीजिंग की साइबर निगरानी क्षमताओं को लेकर वॉशिंगटन की पुरानी आशंकाओं का नतीजा है. अमेरिकी अधिकारी संभावित जासूसी, ट्रैकिंग या डेटा लीक से बचने के लिए नियमित रूप से ऐसी सख्त प्रक्रियाएं अपनाते हैं. हालांकि सार्वजनिक रूप से दोनों नेताओं ने मुलाकात को सकारात्मक बताया, लेकिन यह घटना दोनों महाशक्तियों के बीच संबंधों की नाजुक वास्तविकता को उजागर करती है.

यह भी पढ़ें: ‘होर्मुज खुले ये हमारी प्राथमिकता’, PM मोदी ने UAE की धरती से दुनिया को दिया शांति का संदेश

---विज्ञापन---

First published on: May 16, 2026 11:58 AM

End of Article

About the Author

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola