Donald Trump Family : डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए। वे रिपब्लिकन पार्टी की ओर से चुनाव लड़े थे। ट्रंप के चुनाव अभियान में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल थे। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि डोनाल्ड ट्रंप के परिवार में कौन-कौन हैं और उनकी एजुकेशन क्या है? आइए जानते हैं सबकुछ।
न्यूयॉर्क के क्वीन्स में साल 1946 में जन्मे डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार यूएस के राष्ट्रपति बने। उनका पूरा नाम डोनाल्ड जॉन ट्रंप है। न्यूयॉर्क मिलिट्री एकेडमी में उनकी प्राथमिक शिक्षा हुई। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी के फोर्डहम यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया और फिर व्हार्टन स्कूल ऑफ फाइनेंस, पेंसेल्वेनिया में कॉमर्स की पढ़ाई की। साल 1966 में उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किए और फिर पिता के कारोबार से जुड़ गए। उन्होंने रियल एस्टेट के बिजनेस को ट्रंप ऑर्गनाइजेशन नाम का ब्रांड बनाया।
यह भी पढ़ें : US Election: डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिकी के 47वें राष्ट्रपति, मिले 277 इलेक्टोरल वोट
दादा ने न्यूयॉर्क में बिजनेस की शुरुआत की थी
जर्मनी में जन्मे डोनाल्ड ट्रंप के दादा फ्रेडरिक ट्रंप ने न्यूयॉर्क में रियल एस्टेट बिजनेस की शुरुआत की थी। उनकी मौत के बाद उनकी दादी एलिजाबेथ क्राइस्ट ट्रंप ने कारोबार संभाला। डोनाल्ड ट्रंप के नाना मैल्कम मैकलियोड और नानी मैरी मैकलियोड स्कॉटलैंड में मछुआरे थे। डोनाल्ड ट्रंप के पिता फ्रेडरिक सी ट्रंप ने अपने पिता फ्रेडरिक ट्रंप के कारोबार को आगे बढ़ाया। उनकी मां का नाम मैरी ए मैकक्लियोड है।
डोनाल्ड ट्रंप के परिवार में कौन-कौन?
डोनाल्ड ट्रंप के भाई बहनों के नाम फ्रेडरिक सी ट्रंप जूनियर, एलिजाबेथ जे ट्रंप, रॉबर्ट एस ट्रंप और मैरीएन ट्रंप हैं। अगर डोनाल्ड ट्रंप की वैवाहिक जिंदगी की बात करें तो उनकी पहली शादी इवाना ट्रंप से हुई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हुए, जिनके नाम डोनाल्ड जूनियर, एरिक, इवांका हैं। उनकी दूसरी शादी एक्ट्रेस और मॉडल मार्ला मेपल्स से हुई, जिससे एक बेटी टिफनी ट्रंप है। मेलानिया ट्रंप से तीसरी शादी हुई, जिससे उनका एक बेटा बैरन है।
यह भी पढ़ें : Kangana Ranaut ने ट्रंप की तस्वीर शेयर कर लिखी ये पोस्ट, अगर मैं अमेरिकन होती तो…
पिता की राजनीति में सहयोग करते हैं बच्चे
सबसे बड़े बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अक्सर अपने पिता के साथ नजर आते हैं। वे डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक कामकाज देखने के साथ ही बिजनेस भी संभालते हैं। डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल में बड़ी बेटी इवांका ट्रंप व्हाइट हाउस में सलाहकार थीं, जबकि उनके पति जेरेड कुशनर सीनियर एडवाइजर थे। ट्रंप के एक और बेटे एरिक ट्रंप भी पिता के बिजनेस को संभालते हैं। एक यूनिवर्सिटी में टिफनी ट्रंप रिसर्च अस्सिटेंट हैं और सबसे छोटे बेटे बैरन ट्रंप की अभी पढ़ाई चल रही है।
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 46 यात्रियों की मौत
1 hr agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
2 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
3 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
5 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
7 hrs agoLIVE: इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट पर SP के मान सिंह यादव की जीत
10 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
10 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
19 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines