Donald Trump on US Recession: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को प्रसारित एक इंटरव्यू में इस संभावना को खारिज करने से इनकार कर दिया कि अमेरिका में इस साल मंदी (Recession) आ सकती है। फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यूवर ने जब ट्रंप से 2025 में संभावित मंदी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मुझे इस तरह की भविष्यवाणी करना पसंद नहीं है।
यह परिवर्तन का दौर है: ट्रंप
उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन का दौर है क्योंकि हम जो कर रहे हैं वह बहुत बड़ा है। हम धन-संपत्ति को अमेरिका में वापस ला रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इसमें थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन रविवार को जब ट्रंप के वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक से मंदी की संभावना के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब ज्यादा निर्णायक था। एनबीसी के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिकियों को मंदी के लिए तैयार रहना चाहिए तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं’।
टैरिफ से अमेरिकी वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल
ट्रंप की बार-बार कनाडा, मैक्सिको, चीन और अन्य देशों के खिलाफ टैरिफ लगाने की धमकियों ने अमेरिकी वित्तीय बाजारों में उथल-पुथल मचा दी है और उपभोक्ताओं को यह अनिश्चितता सताने लगा है कि आने वाला साल उनके लिए क्या लेकर आएगा? शेयर बाजारों में भी अमेरिका में हुए चुनाव के बाद से गिरावट का दौर जारी है। उपभोक्ताओं के विश्वास में कमी आई है। क्योंकि खरीदार पहले से ही मुद्रास्फीति की वजह से वर्षों से परेशान हैं, उन्हें अब टैरिफ के कारण होने वाली ज्यादा कीमतों के लिए तैयार रहना पड़ेगा। वहीं, ट्रंप के अरबपति सलाहकार एलन मस्क द्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी छंटनी की योजना बनाई जा रही है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
अमेरिका में बढ़ रही बेरोजगारी दर
अमेरिकी लेवर मार्केट 4.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर और फरवरी में 1,51,000 नौकरियों के साथ फिलहाल ठीक बना हुआ है और ट्रंप एपल एवं ताइवान की सेमीकंडक्टर मैनुफैक्चरिंग कंपनी द्वारा निवेश के संकल्पों से यह दिखा रहे हैं कि वह सही कर रहे हैं। लेकिन, शुक्रवार की रोजगार रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण पार्ट टाइम काम करने वाले लोगों की संख्या पिछले महीने 4,60,000 बढ़ गई। उपभोक्ताओं के पास खर्च करने के लिए अतिरिक्त पैसे को दिखाने वाले हॉलीडे एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 16,000 नौकरियां चली गईं। संघीय सरकार ने भी अपने 10,000 कर्मचारियों में कटौती की है। जनवरी से आर्थिक नीति अनिश्चितता सूचकांक 41 प्रतिशत बढ़कर 334.5 पर पहुंच गया, जिसने अतीत में मंदी के संकेत दिए थे।
फेडरल रिजर्व सूचकांक ने लगाया यह अनुमान
व्यापक रूप से देखे जाने वाले अटलांटा फेडरल रिजर्व सूचकांक में अब वर्ष की पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि में 2.4 प्रतिशत कॉन्ट्रैक्शन की भविष्यवाणी की गई है, जो कि कोविड-19 महामारी के चरम के बाद से सबसे खराब परिणाम होगा। ज्यादातर अनिश्चितता ट्रंप की टैरिफ नीति में बदलाव के कारण उत्पन्न हुई है, क्योंकि व्यवसाय और निवेशक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आगे क्या होगा?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
44 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
49 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines