अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. पहले वह दुनिया के तमाम देशों पर टैरिफ लगाने के बाद चर्चाओं में आए और फिर वह युद्ध रुकवाने के बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे. वह भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने को लेकर कई बार दावा कर चुके हैं लेकिन भारत ने इससे इनकार कर दिया है. हालांकि अब ट्रंप का कहना है कि उन्होंने टैरिफ के जरिए ही सात युद्ध रुकवाए हैं.
‘अमेरिका बन जायेगा दुनिया का सबसे अमीर देश’
टैरिफ का मामला अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि टैरिफ से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट केस से जीत मिलती है तो अमेरिका दुनिया का सबसे अमीर देश बन जाएगा. उन्होंने कहा कि टैरिफ की मदद से अमेरिका को जबरदस्त नेगोशिएशन पावर मिलेगी. उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ का इस्तेमाल कर उन्होंने सात युद्ध समाप्त किए, जिनमें से चार सीधे इसी वजह से सुलझे.
यूरोप को ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को यूरोप को सख्त चेतावनी जारी की कि वे रूसी तेल की खरीद को तुरंत रोक दे. यूनाइटेड किंगडम पर अपनी यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक समझौता करना चाहिए. ट्रम्प ने यूरोपीय देशों के प्रति अपनी निराशा दोहराई क्योंकि वे यूक्रेन के लिए मुखर समर्थन के बावजूद रूस से व्यापार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिका में नागमल्लैया की हत्या के बाद भड़का ट्रम्प प्रशासन, अब अपराधियों को नहीं मिलेगी US में रहने की जगह
ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की को समझौता करना होगा और यूरोप को रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा. वे बात तो करते हैं, लेकिन उन्हें रूस से तेल खरीदना बंद करना होगा. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे यूरोप और नाटो देशों पर इन आयातों को रोकने के लिए दबाव डाल रहे हैं तो ट्रम्प ने कहा कि वे रूसी तेल खरीद रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि वे रूसी तेल खरीदें और उन्हें तुरंत इसे रोकना होगा, यह हमारे लिए उचित नहीं है. ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर कहा है कि ये ऐसा युद्ध है, जो कभी नहीं होना चाहिए था.
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 hr agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
4 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
15 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
16 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines