हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'यह कतई बर्दाश्त नहीं…', ट्रंप ने होर्मुज में भारतीय जहाजों पर हमले के लिए ईरान पर लगाया इल्जाम

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब इस क्षेत्र में जारी अमेरिकी सैन्य एक्शन और हमलों के बीच भारतीय क्रू वाले तीन बड़े तेल टैंकर इसकी चपेट में आ चुके हैं.

विज्ञापन

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि तेहरान ने हॉर्मुज स्ट्रेट से रवाना हो रहे भारतीय जहाजों पर एक ड्रोन हमला किया था, जिसे नाकाम कर दिया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी पोस्ट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे किन कमर्शियल जहाजों की बात कर रहे हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, ‘हॉर्मुज स्ट्रेट से निकल रहे भारतीय जहाजों के खिलाफ कल रात ईरान द्वारा किया गया पूरी तरह विफल ड्रोन हमला बेहद शर्मनाक और पूरी तरह से अस्वीकार्य है.’ इस गंभीर आरोप पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

US सैन्य अभियानों के बीच फंसे भारतीय क्रू

यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब इस क्षेत्र में जारी अमेरिकी सैन्य एक्शन और हमलों के बीच भारतीय क्रू वाले तीन बड़े तेल टैंकर इसकी चपेट में आ चुके हैं. 8 जून को अमेरिकी सेना ने पलाऊ के झंडे वाले तेल टैंकर ‘मारिवेक्स’ पर हमला कर दिया था. इस जहाज पर चालक दल के 24 भारतीय सदस्य सवार थे, उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. 10 जून को पलाऊ के झंडे वाले एक और टैंकर ‘सेटेबेलो’ पर अमेरिकी हमला हुआ. इस जहाज पर भी 24 भारतीय क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई. फिर 11 जून को गिनी-बिसाऊ के झंडे तले चल रहे तीसरे तेल टैंकर ‘जलवीर’ पर हमला हुआ, जिसमें चालक दल के 20 भारतीय सदस्य सवार थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अमेरिका-ईरान में क्या सच में ‘सब चंगा सी’? युद्ध विराम के बीच होर्मुज को लेकर तेहरान से आया बड़ा दावा

भारत ने तलब किया अमेरिकी राजनयिक

भारतीय चालक दल वाले मर्चेंट जहाजों पर लगातार हो रहे इन जानलेवा हमलों को लेकर भारत सरकार बेहद सख्त रुख में है. ओमान तट के पास हुए ताजा हमले के बाद, भारत ने इस सप्ताह दूसरी बार अमेरिकी राजदूत को तलब किया. विदेश मंत्रालय के ने अमेरिकी राजनयिक को बुलाकर भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपनी गहरी चिंता और कड़ी आपत्ति दर्ज कराई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : 4 दिनों में भारतीय जहाज पर तीसरा हमला, भारत ने अमेरिकी राजनयिक को फिर किया तलब

इसके साथ ही, भारत के महानिदेशालय नौवहन ने हॉर्मुज स्ट्रेट, ओमान की खाड़ी और आसपास के समुद्री रास्तों में काम करने वाले करीब 18,000 भारतीयों के लिए एक नई मैरीटाइम सिक्योरिटी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सभी क्रू मेंबर्स को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola