ईरान और इजराइल के बीच चल युद्ध के बीच में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि हमें पता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन हम भी उन्हें मारना नहीं चाहते। इसके साथ ट्रंप ने कहा कि बिना किसी शर्त के तुरंत सरेंडर कर दो। इतना ही नहीं, ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान के आसमान पर हमारा कब्जा हो गया है।
ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हमें अच्छे से पता है कि तथाकथित ‘सर्वोच्च नेता’ कहां छिपा है। वह एक आसान लक्ष्य है, लेकिन वहां सुरक्षित है, हम उसे खत्म नहीं करेंगे, कम से कम अभी तो नहीं। लेकिन हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएं। हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है।” वहीं अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मध्य पूर्व में अमेरिका और ज्यादा फाइटर जेट्स भेज रहा है।
इससे पहले इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने चेतावनी दी कि खामेनेई का हश्र भी इराक के सद्दाम हुसैन जैसा हो सकता है। उन्होंने कहा, “याद रखें कि पड़ोसी देश ईराक के तानाशाह के साथ क्या हुआ था, जिसने इजरायल के खिलाफ यह रास्ता अपनाया था।”
जी7 शिखर सम्मेलन से वापस लौटे ट्रंप
जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कनाडा पहुंचे लेकिन उन्होंने अपने इस दौरे को एक दिन पहले ही खत्म करने का फैसला कर लिया। वॉइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप आज रात वॉशिंगटन लौटेंगे, ताकि वे महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान दे सकें।
‘युद्ध विराम से भी बेहतर की उम्मीद’
वहीं ईरान और इजराइल के बीच चल घमासान को लेकर ट्रम्प ने कहा कि वह इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष का स्थायी समाधान चाहते हैं, न कि केवल लड़ाई की अस्थाई रोक। जी7 शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद उन्होंने कि मैं युद्ध विराम की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। हम युद्ध विराम से बेहतर की उम्मीद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ‘अयातुल्ला अली खामेनेई का हश्र भी सद्दाम हुसैन जैसा होगा’, इजराइल ने दी ईरान को सख्त चेतावनी
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली के सैन्य अधिकारी ने बताया कि हमने रातों-रात ईरान के परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़े दर्जनों जगहों पर हमला किया है। इस हमले के बाद ईरान की सेना भागने पर मजबूर हो गई। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अभी तक ईरान की जमीन के नीचे बने फोर्डो परमाणु केंद्र को निशाना नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि परमाणु आपदा को रोकने के लिए सावधानी बरती जा रही है।
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
48 mins agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
4 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
6 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
8 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
9 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
10 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
17 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
17 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines