Trump Announces More Tariff: अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ लगाया है और इस बार सभी देशों को अमेरिका को ट्रकों की सप्लाई करने पर टैरिफ देना होगा. जी हां, राष्ट्रपति ट्रंप ने मध्यम भार वाले और भारी ट्रकों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है, जो एक नवंबर से लागू हो जाएगा. ऐसे में अब एक नवंबर के बाद बतौर इंपोर्ट अमेरिका को सप्लाई किए जाने वाले ट्रकों पर देशों को टैरिफ देना होगा.
क्या है ट्रकों पर टैरिफ लगाने का मकसद?
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सितंबर के आखिरी में ट्रकों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जिसे एक अक्टूबर से लागू किया जाना था, लेकिन इंडस्ट्री की ओर से नुकसान होने की दलील देने के बाद इसे एक महीने के लिए टाल दिया गया था. वहीं ट्रकों पर टैरिफ लगाने का मकसद अमेरिकी कंपनियों को विदेशी प्रतिस्पर्धा से बचाना और घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देना है. अमेरिका के ट्रक निर्माताओं को फायदा पहुंचाने की कोशिश है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ट्रकों पर टैरिफ लगने से घरेलू ट्रक उद्योगों को बढ़ावा मिला. अमेरिका की ट्रक निर्माता कंपनियों, ट्रक निर्माताओं, वर्करों और मजदूरों को फायदा होगा. विदेशों से आयात होने से घरेलू कंपनियों कमजोर पड़ रही थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. अब ट्रक देश में ही बनेंगे और अपने देशवासियों को ही बेचे जाएंगे. सरकार की पॉलिसी अमेरिका फर्स्ट है. अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करना है.
‘वो पागल, बदतमीज, उपद्रवी है’, डोनाल्ड ट्रंप ने किसके लिए कही की ये बात?
क्या है डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी?
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट पॉलिसी के तहत टैरिफ लगाया है, जो बढ़कर 27 प्रतिशत तक हो गया है. अप्रैल से अब तक राष्ट्रपति ट्रंप दुनियाभर के 150 से ज्यादा देशों पर 10 से 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा चुके हैं. वैसे तो 25 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया गया है, लेकिन भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ अमेरिका ने लगाया है, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप को भारत का रूस के साथ तेल व्यापार करना पसंद नहीं है.
हालांकि, अमेरिकी विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ लगने से अमेरिका में महंगाई बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ रहा है, लेकिन ट्रंप इसे फायदेमंद बता रहे हैं. अप्रैल 2025 में ट्रंप ने सभी देशों से आयात पर 10% टैरिफ लगाया, जो 5 अप्रैल 2025 से लागू हुआ. मई-जून 2025 में स्टील और एल्युमिनियम पर लगे टैरिफ को 50% कर दिया, जो 4 जून 2025 से ब्रिटेन को छोड़ बाकी सभी देशों पर लागू हुआ.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
6 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
8 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
9 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
9 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
12 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
13 hrs ago'ईरान ने रची आतंकी हमले की साजिश', राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
13 hrs agoWorld Richest: हर दिन 10900 करोड़ रुपये की कमाई! एलन मस्क ने रचा नया इतिहास
15 hrs agoLIVE: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे राजस्थान कांग्रेस के नेता
16 hrs agoसऊदी अरब पर हूती हमलों के बीच बड़ा फैसला, PAK-तुर्किए करेंगे सैन्य मदद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines