अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच फोन पर बातचीत हुई है. इस बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैंने अभी-अभी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक बेहद उपयोगी बातचीत पूरी की है. हमने व्यापार, फेंटेनाइल, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को समाप्त करने की आवश्यकता और टिकटॉक सौदे को मंज़ूरी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की है.
उन्होंने लिखा कि मैं राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ इस बात पर भी सहमत हूं कि हम दक्षिण कोरिया में होने वाले APEC शिखर सम्मेलन में मिलेंगे. मैं अगले साल की शुरुआत में चीन जाऊंगा और राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी अमेरिका आएंगे. बातचीत बहुत अच्छी रही, हम फिर से फोन पर बात करेंगे. टिकटॉक को मंज़ूरी मिलने की सराहना करता हूं और हम दोनों APEC में मिलने के लिए उत्सुक हैं!
दोनों देशों के नेताओं के बीच तनाव के बाद तीन महीने में पहली बार हुई बातचीत हुई है, उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों नेताओं के बीच तनाव कम हो सकता है.
सत्ता में आने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर बड़े पैमाने पर टैरिफ लगा दिया था, जवाब में चीन ने भी टैरिफ लगा दिया था. दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गए थे. इस विवाद का बाद दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच ये दूसरी बातचीत हुई है. ट्रंप ने बीजिंग के साथ व्यापार समझौतों पर बातचीत करने की इच्छा जताई, उन्होंने बताया कि टिकटॉक को लेकर ही पॉजिटिव बातचीत चल रही है.
जून में चीन द्वारा स्मार्टफोन से लेकर लड़ाकू विमानों तक में इस्तेमाल होने वाले कारकों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था, यह फैसला तब लिया गया था जब ट्रंप और जिनपिंग के बीच दूरियां आ गई थीं, और दोनों देश के दूसरे के खिलाफ कड़े और बड़े फैसले ले रहे थे. हालांकि इसके बाद ट्रंप और जिनपिंग के बीच बातचीत हुई थी और फिर रिश्तों में थोड़ी नरमाहट देखी गई थी.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप को कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ मुकदमे को किया खारिज
इससे ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि चीन के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूरोपीय देश चीन पर ज्यादा टैरिफ लगा दें तो यूक्रेन में रूस का युद्ध खत्म हो सकता है। ट्रंप ने यह नहीं बताया कि क्या वह मास्को से तेल खरीदने के कारण बीजिंग पर टैरिफ बढ़ाने की योजना बना रहे हैं. बता दें कि ट्रंप ने रूस के साथ तेल कारोबार जारी रखने के कारण 25प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाया हुआ है.
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 hr agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
15 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines