अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापार वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कड़ी निंदा की है। इसी बीच, अब एक बार फिर उन्होंने रूस से तेल खरीदने पर भारत की आलोचना की और कहा कि इससे रूस और यूक्रेन के लोग मारे जा रहे हैं। उनका कहना था कि भारत के टैरिफ से अमेरिकियों की नौकरियां खत्म हो रही हैं।
नवारो ने फिर भारत पर किया कटाक्ष
नवारो ने भारत पर कई बार कटाक्ष किए, साथ ही तंज कसे हैं। उन्होंने भारत को “क्रेमलिन की धुलाईघर” कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस में संघर्ष से ब्राह्मण मुनाफा कमा रहे हैं। अब नवारो ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत के सबसे ऊंचे टैरिफ के कारण अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं। भारत रूसी तेल को विशुद्ध रूप से लाभ कमाने के लिए खरीदता है, और उस राजस्व से रूसी युद्ध मशीन चलती है, जिससे यूक्रेनी और रूसी मारे जाते हैं।
उन्होंने आगे लिखा कि इससे अमेरिकी करदाताओं को अधिक भुगतान करना पड़ता है। भारत सच्चाई को नहीं संभाल सकता, और वामपंथी अमेरिकी फर्जी खबरें फैला रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के सलाहकार नवारो ने यह टिप्पणी वाशिंगटन पोस्ट के एक लेख के जवाब में की, जिसमें दावा किया गया है कि अमेरिका की तरफ से भारत के लिए लगातार इस्तेमाल की जा रही भड़काऊ भाषा से संबंध और बिगड़ रहे हैं।
हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वह हमेशा ‘मोदी के मित्र रहेंगे’ और भारत-अमेरिका विशेष संबंधों को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है। अब यह अधिकारियों पर निर्भर है कि वे एक साथ मिलकर एक अंतिम व्यापार समझौता करें, जो दोनों देशों के लिए फायदेमंद हो। जवाब में प्रधानमंत्री ने अमेरिका और ट्रंप को धन्यवाद कहा और दोनों देशों को प्रमुख साझेदार बताया है।
यह भी पढ़ें : ‘जासूस थे डोनाल्ड ट्रंप’, अमेरिका के हाउस स्पीकर माइक जॉनसन का दावा, जेफरी एपस्टीन का मामला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका संबंधों पर कहा था कि मैं मोदी के साथ हमेशा मित्र रहूंगा, वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष संबंध है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा था कि जैसा कि आप जानते हैं, मेरी मोदी के साथ बहुत अच्छी बनती है। वह कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज गार्डन गए थे।
संबंधित खबरें
UAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
26 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
3 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
12 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
18 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
20 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
20 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
22 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines