Biden on Pakistan: आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन का साथ मिला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास बिना किसी सामंजस्य के परमाणु हथियार रखे गए हैं जो इसे खतरनाक देशों की लिस्ट में शामिल करती है।
अभी पढ़ें – भारत ने कनाडा को दी हिदायत, ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ रोकने को कहा
लॉस एंजिल्स (कैलिफोर्निया) में एक डेमोक्रेटिक कांग्रेसनल कैंपेन कमेटी रिसेप्शन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये टिप्पणी की। इस दौरान बाइडेन ने चीन और रूस को भी फटकार लगाई। बाइडेन की इस टिप्पणी को अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के शहबाज शरीफ सरकार के प्रयास के लिए झटका माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, बाइडेन चीन और रूस के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।
बाइडेन ने कहा कि चीन और रूस के पास समस्याओं का भंडार है लेकिन अगर कुछ गलत होता है तो फिर हम इसे कैसे संभालेंगे। इसी प्रकार पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं जिसे उसने बिना सामंजस्य के रखा है, इसलिए वह दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है।
भारत ने अमेरिका के इस कदम पर जताई थी आपत्ति
बता दें कि बाइडेन के बयान से पहले भारत ने अमेरिका के कुछ कदमों पर आपत्ति जताई थी। पिछले महीने सितंबर की शुरुआत में बाइडेन सरकार ने पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट के लिए 45 करोड़ डॉलर (3,651 करोड़ रुपये) के उपकरण खरीद को मंजूरी दी थी।
अभी पढ़ें – संयुक्त राष्ट्र में रूस के खिलाफ प्रस्ताव पर वोटिंग में भारत अनुपस्थित, लेकिन युद्ध पर जताई चिंता
पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर भारत की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन से बात कर इसे भारत के हित के लिए ठीक नहीं बताया था।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
1 hr agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
20 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines