हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseअमेरिका ने ईरानी नेताओं पर रखा 10 मिलियन डॉलर का इनाम, मोजतबा खामेनेई का भी नाम

अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है।
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर्प्स (IRGC) के प्रमुख नेताओं के खिलाफ एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ‘रिवार्ड्स फॉर जस्टिस’ कार्यक्रम के तहत 10 मिलियन डॉलर तक का इनाम घोषित कर दिया है. इस लिस्ट में ईरान के नए चुने गए सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का नाम भी शुमार है, जो लंबे समय से उनके संभावित उत्तराधिकारी के रूप में चर्चा का विषय बने हुए हैं.

विभाग का यह फैसला तेहरान के खिलाफ अमेरिकी ‘मैक्सिमम प्रेशर’ नीति का एक और कड़ी कड़ी है, जो वैश्विक आतंकवाद को कुचलने के उद्देश्य से लिया गया लगता है. अमेरिकी विदेश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी घोषणा के अनुसार, यह इनाम उन व्यक्तियों को दिया जाएगा जो आईआरजीसी के प्रमुख नेताओं की गतिविधियों से जुड़ी विश्वसनीय खुफिया जानकारी प्रदान करेंगे.

यह भी पढ़ें: समुद्र में हजारों चीनी नावों का जमावड़ा, क्या लड़ाई की तैयारी कर रहा है बीजिंग?

विज्ञापन

लिस्ट में किस-किस का नाम?


सूची में कुल 10 प्रमुख हस्तियां शामिल हैं, जिनमें मोजतबा खामेनेई (सर्वोच्च नेता कार्यालय के प्रमुख), अली असगर हेज़ाजी (सर्वोच्च नेता कार्यालय के उप-मुख्य स्टाफ), यहया रहीम सफवी (मेजर जनरल और सैन्य सलाहकार), एसकंदर मोमेनी (इंटीरियर मिनिस्टर और ब्रिगेडियर जनरल), इस्माइल खातिब (खुफिया मंत्री), अली लारीजानी (सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव) के अलावा डिफेंस काउंसिल के सचिव, सर्वोच्च नेता के सलाहकार, सैन्य कार्यालय प्रमुख और आईआरजीसी कमांडर का नाम भी है.

विभाग ने स्पष्ट किया है कि ये सभी व्यक्ति आईआरजीसी के विभिन्न तत्वों का कमान संभालते हैं, जो दुनिया भर में आतंकवादी हमलों की योजना, संगठन और निष्पादन में संलिप्त हैं. 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद स्थापित ईरान की आधिकारिक सैन्य शाखा आईआरजीसी को अमेरिका लंबे समय से विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित कर चुका है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘हम दोस्त हैं’, संकट के बीच ईरान ने दी राहत भरी खबर; होर्मुज से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola