अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने दशकों पुराने अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (UFO) और एलियंस के रहस्य को लेकर फिर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. पेंटागन ने शुक्रवार को UFO-एलियंस की फाइलों का एक नया बैच जारी किया है, जिसमें 2 सीनियर मिलिट्री ऑब्जर्वर की रिपोर्ट है. इसमें बताया गया है कि इस साल की शुरुआत में उन्होंने पश्चिमी यूनाइटेड स्टेट्स में सेंसिटिव प्लेस के ऊपर रहस्यमयी काले रंग की तिकोनी चीज को बहुत तेज स्पीड से उड़ते देखा था. वह अनजान उड़ने वाली चीज मिलिट्री एयरक्राफ्ट नहीं था और न ही तिकोना एयरक्राफ्ट किसी के पास है. वह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कुछ सेकंड में अचानक और चुपचाप गायब हो गया था. उसने अपने पीछे कोई एग्जॉस्ट ट्रेल या सबूत भी नहीं छोड़ा था.
मई 2026 में भी आई थी UFO-एलियंस की फाइल
पेंटागन के अनुसार, मई 2026 में भी पेंटागन ने रिपोर्ट जारी की गई थी. जिसके बारे में रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने एक्स (X) पर लिखा था कि रिपोर्ट क्लासिफिकेशन के चक्कर में लंबे समय से छिपाकर रखा गई था, लेकिन अब अमेरिका की जनता खुद इस रिपोर्ट को देखे और जाने कि एलियंस होते हैं और अकसर अमेरिका के ऊपर मंडराते हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर सरकारी एजेंसियों ने UFO-एलियंस से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक किया है. फाइलों में चौंकाने वाला खुलासा स्पेस मिशन अपोलो-11 के एस्ट्रोनॉट बज एल्ड्रिन को लेकर है, जो चंद्रमा पर वॉक करने वाले दूसरे अंतरिक्ष यात्री थे. उन्होंने 1969 में खुलासा किया था कि उन्होंने चंद्रमा की सतह के करीब बहुत बड़ी और उड़ती हुई चीज देखी थी.
अंतरिक्ष यात्रियों ने चांद पर देखे उड़ते हुए ऑब्जेक्ट
रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि आज तक दुनिया के सामने इसका खुलासा नहीं किया था, लेकिन आज हम बता रहे हैं कि और एल्ड्रिन के अलावा 1972 के अपोलो-17 मिशन ने भी उसी तरह की उड़ती हुई चीज की तस्वीर क्लिक की थी. उसमें भी चंद्रमा की सतह पर त्रिकोणीय आकार की चीज थी. क्योंकि चंद्रमा पर जीवन नहीं है, इसलिए यह चीज कोई भौतिक वस्तु नहीं हो सकती. अंतरिक्ष यात्रियों के अनुभव एलियंस और उनके UFO के अस्तित्व में होने की थ्योरी को और मजबूत करते हैं. साल 2022 में भी पूर्वी चीन सागर के ऊपर ‘फुटबाल’ के साइज की उड़ती हुई चीज देखी गई थी. इराक, सीरिया और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के आसमान में भी ऐसे उड़ते हुए ऑब्जेक्ट देखे गए, जो कैमरों में रिकॉर्ड भी किए गए.
1947 में पैन एम एयरवेज के एक पायलट और नेविगेटर ने भी आसमान में चमकने वाली उड़ती हुई नारंगी रंग की वस्तु देखी थी, जो कुछ सेकंड में बादलों के पीछे गायब हो गई थी. सितंबर 2023 में एक ड्रोन पायलट ने आसमान में उड़ता हुआ ऑब्जेक्ट देखा था, जो इतना चमक रहा था कि उसकी धारियां साफ दिख रही थीं.
संबंधित खबरें
'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
56 mins agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
1 hr agoLIVE: राहुल गांधी से 1 नवंबर की कांग्रेस रैली भैया दूज तक टालने की अपील
5 hrs agoट्रंप की फिर बड़े हमले की धमकी, ईरान की इंटरनेट केबल काटने की चेतावनी
5 hrs ago'11 विमान गिराए गए, फिर मैंने...', ट्रंप का फिर भारत-पाक जंग रुकवाने का राग
5 hrs ago5 घंटे में 3 बार कांपी तिब्बत की धरती, चीन में भी लगे झटके
5 hrs ago'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
13 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
16 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
18 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines