Russia-Ukraine War: अमेरिका ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के नौवें महीने तक 40,000 यूक्रेनियन नागरिक और 1,00,000 से अधिक रूसी सैनिक मारे गए हैं या घायल हुए हैं। बता दें कि एक दिन पहले रूस द्वारा युद्ध के मैदान खेरसॉन से सैनिकों को बाहर निकालने के अपने फैसले की घोषणा की है।
यूक्रेन ने कहा है कि वह रूस के साथ शांति वार्ता के लिए फिर से तैयार है, लेकिन केवल इस शर्त पर कि रूस यूक्रेन की सभी कब्जे वाली भूमि को वापस कर देगा। बता दें कि खेरसॉन पर रूस ने कब्जा कर लिया था जहां से रूसी सैनिकों की वापसी हो रही है।
अभी पढ़ें – Ukraine war: रूस के दूत बोले- यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीय मेडिकल छात्रों के लिए हमारे दरवाजे खुले हैं
रूसी सैनिकों की खेरसॉन से वापसी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये दिखाता है कि रूस की सेना समस्या से जूझ रही है। बता दें कि खेरसॉन को दो महीने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आजाद देश घोषित किया था।
खेरसॉन में अभी भी 40 हजार रूसी सैनिक मौजूद
यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने रायटर को बताया कि रूस को खेरसॉन शहर से बाहर निकलने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि रूस के पास अभी भी इस क्षेत्र में 40,000 सैनिक हैं। बता दें कि खेरसॉन प्रांत चार में से एक है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सितंबर के अंत में कब्जा करने का दावा किया था और अधिकांश देशों ने इसे अवैध करार दिया था।
आक्रमण के शुरुआती दिनों में खेरसॉन रूसी हाथों में पड़ने वाले पहले शहरों में से एक था। यूक्रेन की सेनाएं शहर में आगे बढ़ रही हैं, गांवों को फिर से कब्जा कर रही हैं। कहा जा रहा है कि यूक्रेन की सेना ने दक्षिण की ओर बढ़ते हुए मीलों तक फैली 41 बस्तियों को मुक्त कराया है।
जेलेंस्की ने रूस के साथ शांति वार्ता की इच्छा जताई
ज़ेलेंस्की ने गुरुवार को रूस के साथ शांति वार्ता करने की इच्छा जताते हुए कहा कि हमें युद्ध के मैदान में और कूटनीति के माध्यम से जाना होगा ताकि हमारी पूरी जमीन पर, हमारी पूरी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सीमा पर, हमारे झंडे स्थापित हो जाएं।
अभी पढ़ें – Russia Ukraine War: यूक्रेन के खेरसॉन शहर से हटेगी रूसी सेना
इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका ने यूक्रेन के लिए एक नए $400 मिलियन सुरक्षा सहायता पैकेज की घोषणा की है, जिसमें रक्षा प्रणाली और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें शामिल होंगी। बता दें कि कीव हाल ही में रूसी हवाई हमलों से जूझ रहा है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की आज रायपुर कोर्ट में पेशी
2 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
2 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
3 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
15 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
19 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
22 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
23 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines