Nurse Killed Several Patients: डॉक्टर को जान बचाने वाला भगवान कहा जाता है तो नर्स का ओहदा भी कुछ कम नहीं है। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की देखभाल में नर्स कोई कमी नहीं छोड़ती हैं। मगर क्या हो जब वही नर्स जान की दुश्मन बन जाए? जीवन देने की बजाए अगर नर्स ही कई मरीजों की जान लेने लगे तो हर किसी को हैरान होगी।
अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हीथर प्रेसडी नामक 41 साल की नर्स की वजह से 2020 और 2023 के बीच में 17 मरीजों की जान गई है। वहीं प्रेसडी पर 3 मर्डर और 19 अटेम्प्ट टू मर्डर यानी जान लेने की कोशिश का आरोप लगा है, जिसके चलते कोर्ट ने उसे 380-760 साल की सजा सुनाई है।
खत में लिखी सच्चाई
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रेसडी एक खास तरीके से मरीजों की जान लेती थी। इसका खुलासा उसने अपनी मां को लिखे पत्र में किया था। प्रेसडी ने पत्र में लिखा कि उसे मरीज बिल्कुल पसंद नहीं थे और मरीजों के परिवार वालों से बात करना प्रेसडी को रास नहीं आता था।
मरीजों को कैसे मारती थी नर्स?
प्रेसडी मरीजों को इंसुलिन की ओवरडोज दे देती थी। यहां तक कि डायबिटीज के मरीज ना होने पर भी प्रेसडी उन्हें इंसुलिन देती थी। शरीर में इंसुलिन की मात्रा ज्यादा होने से हाइपोग्लाइसीमिया और हार्ट बीट बढ़ने का खतरा रहता है, जिससे कई लोगों को दिल का दौरा पड़ता है और उनकी मौत हो जाती है।
700 साल से ज्यादा की उम्र कैद
अदालत के अनुसार प्रेसडी ने कुल 22 मरीजों को इंसुलिन की ओवरडोज दी थी। वहीं 43 से लेकर 104 साल तक के मरीज इसका शिकार हुए। ऐसे में कुछ मरीजों ने तुरंत दम तोड़ दिया तो कुछ की जान कई दिनों बाद निकली। हालांकि अब प्रेसडी का पर्दाफाश हो चुका है और कोर्ट ने उसे 700 साल से ज्यादा की सजा सुनाई है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines