US News: सेहत के लिए खीरा फायदेमंद कहा जाता है, लेकिन इन दिनों यूएस के कई राज्यों में खीरा खाने से एक बीमारी फैल रही है। जिसकी वजह से अभी तक 23 राज्यों में 100 के करीब मरीज सामने आ चुके हैं। इसपर FDA ने कहा कि 23 राज्यों में 100 लोग खीरे के प्रकोप से जुड़े साल्मोनेला स्ट्रेन से संक्रमित थे, जोकि इस महीने की शुरुआत से बहुत ज्यादा नंबर है। साल्मोनेला से 19 राज्यों में 68 लोगों के बीमार होने की खबर है, इसके अलावा भी कई राज्यों में इसके केस सामने आए हैं।
खीरा खाने से लोग हो रहे बीमार
19 दिसंबर को प्रकाशित एक अपडेट में, FDA ने कहा कि 100 लोग साल्मोनेला से संक्रमित थे। जिन 90 लोगों के बारे में जानकारी मिली है, उनमें से 25 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक किसी की मौत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। FDA ने कहा जिन 67 लोगों से बातचीत की गई उनमें से 54 लोगों ने बताया कि उन्होंने खीरे खाए थे। इसके बाद एरिजोना की कंपनी सनफेड प्रोड्यूस ने 12 अक्टूबर से 26 नवंबर तक दो दर्जन से अधिक राज्यों में बेचे गए खीरे वापस मंगाए हैं।
ये भी पढ़ें: Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?
27 नवंबर को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, जैसे ही इस मामले के बारे में पता चला, हमने लोगों की सुरक्षा के लिए तुरंत कार्रवाई की। हम इसके संभावित कारण का पता लगाने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं। जिन राज्यों से खीरे वापस मंगाए हैं उसमें वॉलमार्ट, वेगमैन और अल्बर्टसन स्टोर का नाम शामिल है। इसके अलावा कॉस्टको और क्रॉगर में भी ग्राहकों को इसके बारे में जानकारी दे दी गई है।
किस राज्य में कितने मरीज?
जिन 23 राज्यों में मरीज मिले हैं उसमें अलास्का, 2 एरिजोना, 1, कैलिफोर्निया, 3, कोलोराडो, 8, इलिनोइस, 3, आयोवा, 3, मैसाचुसेट्स, 6, मिशिगन, 2, मोंटाना, 17, नेब्रास्का, 1, नेवादा, 1, न्यू जर्सी, 2, न्यू मैक्सिको, 1, न्यूयॉर्क, 1, ओहियो, 1, ओरेगन, 8, पेन्सिल्वेनिया, 1, साउथ डकोटा, 5, टेक्सास, 6, यूटा, 2, वॉशिंगटन, 6, विस्कॉन्सिन, 12 और व्योमिंग में 8 मरीजों की पुष्टि हुई है।
क्या है साल्मोनेला?
आपको बता दें कि साल्मोनेला एक बैक्टीरिया है, जिसकी वजह से साल्मोनेलोसिस नाम की बीमारी होती है। यह बैक्टीरिया खाने की वजह शरीर में पहुंचता है। साल्मोनेला की वजह से बुखार, पेट में दर्द, दस्त, मतली, उल्टी जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।
ये भी पढ़ें: अब फ्री में होगा कैंसर का इलाज! रूस ने दी खुशखबरी; नई वैक्सीन देगी कैंसर को मात
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
3 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
5 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
6 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
8 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
8 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
9 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
11 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
12 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
13 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines