ओमान के तट के पास एक बड़ा समुद्री हादसा होते-होते टल गया. समुद्र में संकट का सामना कर रहे एक कार्गो जहाज ‘विराट-1’ से 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन में अमेरिकी नौसेना और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने अहम भूमिका निभाई. गनीमत ये है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और उनकी हालत नॉर्मल बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक जहाज में तकनीकी समस्या आने के बाद उसमें पानी भरना शुरू हो गया था. स्थिति लगातार खराब होती गई और जहाज के डूबने का खतरा बढ़ गया. इसके बाद जहाज से इमरजेंसी मैसेज भेजकर तुरंत मदद मांगी गई. खतरे का संदेश मिलने के बाद बचाव एजेंसियां एक्टिव हो गईं.
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान में क्या सच में ‘सब चंगा सी’? युद्ध विराम के बीच होर्मुज को लेकर तेहरान से आया बड़ा दावा
अमेरिकी नौसेना ने बचाई जान
अमेरिकी नौसेना के जहाज और बाकी समुद्री बचाव दल मौके पर पहुंचे. उन्होंने जहाज पर मौजूद चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकालने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया. बचाव कार्य के दौरान सभी 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी नाविक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. ये घटना ऐसे समय में हुई है जब ओमान और अरब सागर के आसपास के समुद्री इलाकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है. हाल के दिनों में इस इलाके में कई समुद्री घटनाएं सामने आई हैं, जिनके कारण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर सवाल उठे हैं.
MEA की खास नजर
भारतीय अधिकारियों ने भी घटना पर नजर बनाए रखी. विदेश मंत्रालय और समुद्री एजेंसियों ने नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ कॉर्डिनेट किया. बचाए गए भारतीय नाविकों को जरूरी मदद और चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं. फिलहाल जहाज के डूबने या उसमें आई खराबी के सटीक कारणों की जांच की जा रही है. समुद्री प्राधिकरण पूरे मामले की पड़ताल कर रहे हैं. शुरुआती अनुमान है कि नाव काफी पुरानी थी और लकड़ी के पतवार में दीमक या किसी तरह की कमजोरी की वजह से पानी रिसने लगा होगा. इसके अलावा उस समय हल्की लहरें और तेज हवाएं भी चल रही थीं, जो नाव के डूबने की वजह मानी जा सकती है. फिलहाल नौसेना और समुद्री जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही है. राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी भारतीय नाविक के हताहत होने की सूचना नहीं है और सभी सुरक्षित हैं.
ये भी पढ़ें: 4 दिनों में भारतीय जहाज पर तीसरा हमला, भारत ने अमेरिकी राजनयिक को फिर किया तलब
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
2 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
11 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
12 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
14 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
15 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
16 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines