Bryan Johnson Painful Shock Therapy: पैसा हो तो आदमी क्या कुछ नहीं कर सकता, लेकिन 45 साल के अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन की कहानी कुछ अलग है। वह 18 साल के लड़के जैसा जवां होना चाहते हैं। इसके लिए ब्रायन पहले ही करोड़ों रुपये खर्च कर चुके हैं। वह हर साल जवां रहने के लिए करीब 17 करोड़ रुपये खर्च कर देते हैं। अब उन्होंने एक और फैसला लिया है। ब्रायन 18 साल के लड़के जैसा इरेक्शन पाने के लिए अपने गुप्तांगों पर दर्दनाक शॉक थेरेपी ले रहे हैं।
‘फोकस्ड शॉकवेव थेरेपी’
सीईओ पॉडकास्ट की डायरी के एक एपिसोड में बोलते हुए ब्रायन ने कहा कि वह ‘फोकस्ड शॉकवेव थेरेपी’ के जरिए इरेक्शन डिस्फंक्शन को विफल करने की कोशिश में जुटे हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट ने पॉडकास्ट के दौरान जॉनसन के हवाले से कहा- “इस तकनीक में आपके पास एक छड़ी होती है। आप एक कुर्सी पर बैठते हैं और तकनीशियन छड़ी का उपयोग कर ‘अकूस्टिक टेक्नीक’ के माध्यम से आपके प्राइवेट पार्ट को झटका देता है।”
दर्दनाक है उपचार
इस तकनीक का प्रयोग इरेक्शन डिस्फंक्शन के लिए भी किया जाता है। नपुंसकता को इरेक्टाइल डिस्फ़ंक्शन (ED) कहा जाता है। हालांकि ब्रायन का कहना है कि वर्तमान में उन्हें कोई यौन रोग का अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इसमें झटके बिजली के नहीं होते बल्कि ‘सूक्ष्म चोटें’ पैदा करके काम किया जाता है, जिससे मांसपेशियां फिर से बन जाती हैं। हालांकि उपचार दर्दनाक है।
मानो मेरा प्राइवेट पार्ट 15 साल छोटा हो गया हो
ब्रायन ने आगे कहा “मैं परिणामों से स्तब्ध हूं। अब मैं दो महीने का हो गया हूं। मेरा व्यक्तिगत अनुभव ऐसा है मानो मेरा प्राइवेट पार्ट 15 साल छोटा हो गया हो।” “18 साल के स्तर तक पहुंचने के लिए मुझे रात के समय तीन घंटे और 30 मिनट के इरेक्शन की आवश्यकता होगी। इसलिए यही वह लक्ष्य है जिसे हम हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।”
कर्नेल के फाउंडर और सीईओ हैं जॉनसन
जॉनसन एक बिजनेसमैन और राइटर हैं। वह कर्नेल के संस्थापक और सीईओ भी हैं। उनकी कंपनी जो ब्रेन एक्टिविटीज की निगरानी और रिकॉर्ड कर सकती है। ब्रायन मस्तिष्क, गुर्दे, दांत, त्वचा, बाल, लिंग और मलाशय सहित अंगों को किशोरावस्था के दौरान युवा बनाए रखने के लिए हर रोज 111 सप्लीमेंट लेते हैं।
मई में टेक मुगल को अपने 17 साल के बेटे के साथ ब्लड प्लाज्मा ट्रांसफ्यूजन का उपयोग करके उम्र बढ़ने को उलटने का प्रयास करते देखा गया था। प्लाज्मा चढ़ाने से जॉनसन ने दावा किया कि उनकी त्वचा 28 साल के व्यक्ति की है और फेफड़ों की क्षमता 18 साल के युवा की है।
ये भी पढ़ें: महिला को लॉटरी की सनक ने किया बर्बाद, क्रेडिट कार्ड और लोन सर्विस से लिया 29 लाख का कर्ज, जीते सिर्फ 11 हजार
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
7 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
10 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
11 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
14 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
17 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
20 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
23 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines