हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईरान में युद्ध की दस्तक से दहशत, लोगों के फोन पर Wait And See के मैसेज, आखिर क्या करने वाला है अमेरिका?

US Iran Tension: ईरान में अमेरिका कुछ बड़ा करने वाला है, इसलिए लोगों के फोन पर अब मैसेज आने लगे हैं कि वेट एंड सी। भारत ने भी अपने लोगों को वापस बुला लिया है। लगता है जंग की दस्तक हो चुकी है और अब राष्ट्रपति ट्रंप किसी भी समय सेना को ईरान पर हमला करने की धमकी दे सकते हैं।

विज्ञापन

US Military Attack Threat: ईरान में जल्दी ही कुछ बड़ा और चौंकाने वाला होने के आसार हैं। अमेरिका भारी भरकम सेना लेकर ईरान के सिर पर खड़ा है। खामेनेई का तख्तापलट करने और उसे सबक सिखाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप बेकरार हैं। हालात काफी तनावपूर्ण हैं और जंग का माहौल बनता जा रहा है। भारत ने बीते दिन एडवाइजरी जारी करके अपने नागरिकों को वतन वापस बुला लिया। इस बीच अब लोगों के फोन पर फारसी भाषा में SMS आ रहे हैं कि Wait And See.

यह भी पढ़ें: पेंटागन ने ईरान पर अटैक को लेकर चेताया, WSJ में छपी खबरों को ट्रंप ने बताया फर्जी, जानें क्या है पूरा मामला?

खामेनेई का खात्मा अमेरिका का मकसद

चर्चा है कि ईरान पर हमला करने का सबसे पहला मकसद इस बार ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का खात्मा है। हालांकि खामेनेई कहां हैं, इस बारे में कोई सुराग नहीं लगा है। लेकिन अमेरिकी सेना या तो उन्हें मार देगी या मादुरो की तरह गिरफ्तार करके अमेरिका ले जाएगी। वहीं चर्चा है कि अमेरिका की हमले की तैयारी के बीच खामेनेई अपना उत्तराधिकारी नियुक्त करके उसे जिम्मेदारी सौंप चुके हैं। ऐसा इसलिए शायद खामेनेई को पता चल गया है कि उनका सीक्रेट बंकर अमेरिकी सेना के निशाने पर है।

विज्ञापन

अमेरिका ने 10 दिन का अल्टीमेटम दिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया हुआ है। उनका कहना है कि इन 10 दिन में ईरान परमाणु समझौता फाइनल कर ले। अगर ऐसा नहीं किया तो अमेरिका की नौसेना हमला करेगी और बहुत भीषण हमला होगा। ईरान में टारगेट्स फाइनल हो गए हैं। इस बार सभी 12 परमाणु ठिकाने, सैन्य ठिकाने, एयरफोस-नेवी बेस, IRGC हेड क्वार्टर के साथ-साथ खामेनेई का बंकर भी निशाने पर होगा। हमले के लिए अमेरिका की नौसेना ईरान के दरवाजे पर तैयार खड़ी है।

यह भी पढ़ें: ईरान में जंग के हालात! भारतीय दूतावास ने नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

विज्ञापन

ईरान के साथ समझौता होने के आसार नहीं

बता दें कि ईरान के साथ जिनेवा में 2 दौर की परमाणु वार्ता हो चुकी है, लेकिन दोनों ही वार्ता में नतीजा नहीं निकला। अब तीसरे दौर की वार्ता 26 फरवरी को होनी है, लेकिन अमेरिका के विदेश मंत्री पहले की कह चुके है कि ईरान के साथ समझौता मुश्किल नहीं असंभव है। तीसरे दौर की वार्ता भी फेल होने के आसार हैं, क्योंकि ईरान न तो अपना परमाणु कार्यक्रम बंद करने को तैयार है और न ही बैलिस्टिक मिसाइलों की रेंज लिमिट तय करने को तैयार है। ऐसे में ईरान पर कभी भी हमला हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola