हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

US Election Results 2025: बराक ओबामा की जोहरान ममदानी को बधाई, बोले- डेमोक्रेट जीते, खुशी हुई

US Mayoral Election Results 2025: भारतवंशी जोहरान ममदानी, पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो और कर्टिस स्लिवा में से न्यूयॉर्क का मेयर कौन बनेगा? इसका फैसला आज हुआ, 9 बजे वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हुई और 10 बजे के बाद परिणाम घोषित हुए.

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

10:42 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: ममदानी के खिलाफ बोले रिपब्लिकन हाउस स्पीकर

रिपब्लिकन स्पीकर माइक जॉनसन ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी की जीत की आलोचना करते हुए कहा कि एक सच्चे चरमपंथी और मार्क्सवादी को चुनने के परिणाम पूरे देश में महसूस किए जाएंगे. ममदानी का चुनाव डेमोक्रेट पार्टी के एक उग्र, बड़ी सरकार वाली समाजवादी पार्टी में परिवर्तन को पुख्ता करता है. उन्होंने प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स पर ममदानी की "खतरनाक नीतियों का समर्थन करने का आरोप लगाया, जिसमें पुलिस को वित्त पोषण में कटौती, निजी संपत्ति जब्त करना और भारी कर वृद्धि शामिल है. 2026 के चुनावों में ठीक एक वर्ष शेष रह गया है और हमारी पार्टियों के बीच का अंतर पहले कभी इतना स्पष्ट नहीं रहा. ममदानी का अतिवादी एजेंडा डेमोक्रेट पार्टी का भविष्य है, लेकिन हम इसे कभी भी अमेरिका का भविष्य नहीं बनने देंगे.

10:03 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: बराक ओबामा की विजेताओं को बधाई

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक विजेताओं को बधाई दी हैं. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने X पोस्ट लिखकर मेयर और गवर्नर पद की दौड़ में शामिल सभी डेमोक्रेटिक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत से भविष्य थोड़ा उज्जवल दिखता है.

09:38 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: रिपब्लिकन कर्टिस स्लिवा ने दी ममदानी को बधाई

रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लीवा ने न्यूयॉर्क के नए मेयर के रूप में जोहरान ममदानी को शुभकामनाएं दीं, लेकिन चेतावनी दी कि यदि डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट समाजवाद को लागू करने और हमारी पुलिस को कमजोर और नपुंसक बनाने का प्रयास करते हैं तो वे अपने समर्थकों को लामबंद कर देंगे. हम न केवल संगठित हो रहे हैं, बल्कि हम लामबंद भी हो रहे हैं और हम नवनिर्वाचित महापौर और उनके समर्थकों के सबसे बड़े दुश्मन बन जाएंगे.

09:00 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: जोहरान ममदानी में लिखी वीडियो पोस्ट

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव में जोहरान ममदानी को 51.2%, क्युमो को 40% और सिल्वा को 8% वोट मिले. चुनाव जीतने के बाद ममदानी ने एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें सिटी हॉल स्टेशन पर एक मेट्रो ट्रेन आती हुई दिखाई दे रही है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- अगला और अंतिम पड़ाव है: सिटी हॉल. सिटी हॉल न्यूयॉर्क शहर सरकार का मुख्यालय है, जहां मेयर का कार्यालय स्थित है.

08:05 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: न्यूयॉर्क में मेयर बने जोहरान ममदानी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विरोध के बावजूद जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के मेयर बन गए हैं. उन्होंने पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्युमुओ को हराया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने एंड्रयू का समर्थन करते हुए ममदानी के पक्ष में वोट नहीं देने की अपील न्यूयॉर्क के लोगों से की थी.

07:52 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: न्यूयॉर्क मेयर चुनाव मतदान खत्म

न्यूयॉर्क शहर में मेयर चुनने के लिए जारी मतदान समाप्त हो गया और करीब 20 लाख से ज्यादा लोगों ने मतदान किया है, जो 30 साल बाद सबसे ज्यादा वोटिंग है और मेयर बनने की रेस में भारतीय मूल की लेखिका मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी सबसे आगे हैं.
07:30 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: न्यू जर्सी, वर्जीनिया, ओहियो के चुनाव परिणाम

डेमोक्रेट्स के उम्मीदवारों ने न्यू जर्सी, वर्जीनिया और ओहियो में प्रमुख मुकाबले जीत लिए हैं. न्यू जर्सी में डेमोक्रेट मिकी शेरिल ने ट्रम्प समर्थित उम्मीदवार रिपब्लिकन जैक सियाटारेली को हराकर राज्य के अगले गवर्नर बनने का गौरव प्राप्त किया.

वर्जीनिया में, डेमोक्रेट एबिगेल स्पैनबर्गर ने रिपब्लिकन विनसम अर्ल-सियर्स को हराकर गवर्नर पद की दौड़ जीत ली और राज्य की पहली महिला गवर्नर बनीं. डेमोक्रेट गजाला हाशमी ने लेफ्टिनेंट गवर्नर का पद भी जीत लिया है.भारतीय मूल की हाशमी राज्यव्यापी पद पर निर्वाचित होने वाली पहली मुस्लिम महिला बनीं.

ओहायो में, सिनसिनाटी के मेयर आफताब पुरवाल ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के सौतेले भाई कोरी बोमन को हराकर पुनः चुनाव जीत लिया.

07:09 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: न्यूयॉर्क में 49 लाख रजिस्टर्ड वोटर्स

न्यूयॉर्क सिटी बोर्ड ऑफ इलेक्शन्स ने बताया कि शहर में 49 लाख से ज्यादा पंजीकृत मतदाता हैं. करीब 20 लाख न्यूयॉर्कवासियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. 735000 मतदाताओं ने पहले और डाक से आए मतपत्रों के जरिए मतदान किया, जिसे मिलाकर अब तक लगभग 18.5 लाख वोट पड़ चुके हैं, जो 2021 में हुए अंतिम मतदान (11 लाख) से कहीं ज्यादा है, जब एरिक एडम्स ने श्री स्लिवा को हराया था. 1993 में रूडोल्फ डब्ल्यू. गिउलिआनी द्वारा डेविड एन. डिंकिन्स को हराने के बाद से अब सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है. तब लगभग 1.9 मिलियन लोगों ने मतदान किया था.

06:50 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: 30 साल बाद हुआ सबसे ज्यादा मतदान

न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव के लिए मतदान जारी है और भारतवंशी मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी रेस में सबसे आगे हैं, शाम 6 बजे तक, लगभग 18.5 लाख लोगों वोट दे चुके हैं, जिनमें डाक से वोट देने वाले मतदाता भी शामिल हैं. वहीं साल 2025 का मतदान प्रतिशत पहले ही 2021 के मेयर चुनाव के कुल मतों से अधिक हो चुका है. पिछले 30 साल में पहली बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है और न्यूयॉर्क सिटी बोर्ड ऑफ इलेक्शन के अनुसार, अंतिम मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होने की उम्मीद है.

06:30 (IST) 05 Nov 2025

US Election Results 2025 LIVE Updates: एक जनवरी 2026 को पद ग्रहण करेंगे

नया साल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक नए मेयर को लेकर आएगा, जिसके विजेता को 1 जनवरी 2026 को पद की शपथ दिलाई जाएगी. मेयर पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला चल रहा है. डेमोक्रेट जोहरान ममदानी का मुकाबला स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो और रिपब्लिकन कर्टिस स्लीवा से है. डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के प्रमुख उम्मीदवार ममदानी ने चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखा है और अब तक चुनावी लहर उनके पक्ष में ही है.

US Mayoral Election Results 2025: अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के मेयर चुनाव का रिजल्ट आज आया. वोटिंग स्थानीय समयानुसार 9 बजे और भारतीय समयानुसार करीब 8 बजे खत्म हुई. वोटिंग खत्म होने के कुछ मिनट बाद मतगणना शुरू हो गई थी और 10 बजे तक चुनावी नतीजों की घोषणा भी हो गई थी. रेस में 3 उम्मीदवार जोहरान ममदानी, एंड्रयू कुओमो और कर्टिस स्लिवा थे, जिनमें से साढ़े 6 लाख से ज्यादा वोट लेकर .

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola