अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में एक पब्लिक लाइब्रेरी पुस्तकालय में आयोजित हिंदी बुक इवेंट विवादों में घिरने के बाद रद्द कर दिया गया. ये कार्यक्रम हिंदी भाषा और साहित्य को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित किया जाना था, लेकिन इसमें एक हिंदू संगठन से जुड़े समूह की भागीदारी को लेकर विरोध शुरू हो गया. ये कार्यक्रम मोंटगोमरी काउंटी पब्लिक लाइब्रेरी (MCPL) के जर्मनटाउन लाइब्रेरी में आयोजित होने वाला था. इसका नाम ‘Many Languages, One Library: Celebrating Hindi’ रखा गया था.
प्रोग्राम क्यों हुआ कैंसिल?
इस प्रोग्राम में हिंदी की नई किताबों के कलेक्शन का उद्घाटन भी होना था, जिसमें करीब 160 हिंदी किताबें शामिल थीं. लेकिन कार्यक्रम में शामिल एक हिंदी स्कूल के कनेक्शन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (VHPA) से होने के कारण कई सामाजिक और नागरिक संगठनों ने विरोध जताया. इन संगठनों ने आरोप लगाया कि VHPA एक विवादित संगठन है और इसकी विचारधारा को सार्वजनिक संस्थानों में जगह नहीं मिलनी चाहिए.
विरोधी संगठनों ने क्या कहा?
विरोध करने वाले संगठनों ने साफ किया कि उनका विरोध हिंदी भाषा, हिंदू धर्म या सांस्कृतिक कार्यक्रमों से नहीं है, बल्कि एक खास संगठन की भागीदारी को लेकर है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संस्थानों को ऐसे संगठनों के साथ सहयोग करने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए, जिन पर भेदभावपूर्ण विचारधारा फैलाने के आरोप लगते रहे हैं. इस मामले में कई धार्मिक और मानवाधिकार संगठनों ने मिलकर लाइब्रेरी प्रशासन को पत्र लिखा और कार्यक्रम रद्द करने की मांग की. उनका कहना था कि इस तरह की साझेदारी से समाज के कुछ वर्गों में असुरक्षा की भावना पैदा हो सकती है.
क्या था मकसद?
वहीं, VHPA से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके खिलाफ गलत जानकारी फैलाई जा रही है और ये एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जिसका मकसद सिर्फ हिंदी भाषा को बढ़ावा देना था. लगातार बढ़ते विवाद और विरोध के बाद मोंटगोमरी काउंटी पब्लिक लाइब्रेरी ने ये कार्यक्रम रद्द करने का फैसला लिया. प्रशासन ने कहा कि ये फैसला समुदाय की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
संबंधित खबरें
रूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 hr ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
2 hrs agoLIVE: दिल्ली के चाणक्यपुरी में महिला से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास
2 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
3 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
17 hrs agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
19 hrs ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
20 hrs agoड्रोन हमलों से परेशान पाकिस्तान ने निकाला अनोखा जुगाड़, हुई फजीहत
20 hrs agoक्या कोरोना ने फिर दी दस्तक? रूस लैब हादसे के बाद 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव
22 hrs agoस्पेन के PM पेड्रो सांचेज ने क्यों किया वक्त से पहले चुनाव का ऐलान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines