China Pneumonia Pneumonia: चीन में तेजी से फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। कोरोना के शुरुआत होने की बात छिपाकर चीन दुनिया का भरोसा खो चुका है। ऐसे में सभी देशों में यह आशंका बनी हुई है कि कहीं जीन से शुरू हुई यह बीमारी पूरी दुनिया को अपनी चपेट में न ले ले। चीन की गलती का खामियाजा पूरी दुनिया भुगत चुकी है। ऐसे में डर है कि कहीं इसबार भी चीन कोई बात छुपा न रहा हो। अमेरिका के कई सांसदों ने चीन पर ट्रैवेल बैन लगाने की मांग की है। चीन में मीडिया की स्वतंत्रता नहीं होने की वजह से यह कहना बहुत मुश्किल है कि इस बीमारी का नेचर क्या है और इसकी वास्तविक स्थिति क्या है।
बता दें कि चीन में इन दिनों रहस्यमयी निमोनिया का खौफ है। इसे देखते हुए अमेरिकी सीनेटरों ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से मांग की है कि वे अमेरिका और चीन के बीच यात्रा पर प्रतिबंध लगा दें। इसे लेकर रिपब्लिकन सीनेटरों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि चीन में तेजी से फैल रही सांस की बीमारी के बारे में जबतक ज्यादा जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक अमेरिका और चीन के बीच यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया जाए।
ये भी पढ़ें-दिल दहला देगी हमास नेताओं को खत्म करने की इजराइली योजना, घेरकर मारने की पूरी प्लानिंग!
अमेरिका ने की थी गलती
फेफड़ों की इस बीमारी को बहुत खतरनाक बताया जा रहा है। जैसा कि आप जानते हैं कोरोना महामारी की जब शुरुआत हुई थी तब अमेरिका ने समय पर प्रतिबंध नहीं लगाए थे। इस वजह से उसका बड़ा नुकसान हुआ। अमेरिका के सांसदों का कहना है कि हम अतीत में की गई गलती को दोहरा नहीं सकते। उस समय देरी से ट्रैवेल बैन लगाने की वजह से कई अमेरिकियों की जान चली गई थी।
ये भी पढ़ें-Explainer: क्या है वैवाहिक बलात्कार, पत्नी के साथ जबरन सेक्स पर क्या कहता है कानून?
संबंधित खबरें
चीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
50 mins agoLIVE: अफगानिस्तान में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता
2 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
2 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
2 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
10 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
18 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
19 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
20 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
22 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines