अमेरिका और इजरायल के संयुक्त अभियान में अब तक ईरान के 30 से अधिक जहाज पूरी तरह डुबो दिए गए हैं या नष्ट कर दिए गए हैं. इनमें ईरान का एक प्रमुख ड्रोन कैरियर भी शामिल है. यह बड़ा खुलासा अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर ने किया है. एडमिरल कूपर ने कहा कि “हम अब 30 से ज्यादा जहाज डुबो चुके हैं. पिछले कुछ घंटों में ही हमने एक ईरानी ड्रोन जहाज को निशाना बनाया है… और इस समय वह आग में जल रहा है.” अमेरिकी सेना ने स्पष्ट किया कि वह “पूरी ईरानी नेवी को डुबोने” के मिशन पर पूरी ताकत से जुटी हुई है और कोई रोक-टोक नहीं बरती जा रही.
ईरान की समुद्री ताकत को भारी झटका
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद शुरू हुई यह जंग अब पूरे मिडिल ईस्ट में फैल चुकी है. पहले दिन से अब तक ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च में भारी गिरावट आई है. अमेरिकी B-2 बॉम्बर्स ने ईरान के छिपे लॉन्चरों और मिसाइल साइट्स पर हजारों पाउंड के बम गिराए, जिससे ईरान की हमलावर क्षमता कमजोर पड़ गई. अब ईरान के 30 से अधिक जहाजों को निशाना बनाया गया, उनमें बड़े युद्धपोत, छोटे जहाज और सपोर्ट वेसल शामिल हैं. अमेरिकी नौसेना ने टॉरपीडो, बमबारी और अन्य हथियारों से इन पर हमले किए.
क्यों भड़का अमेरिका?
पिछले कुछ हफ्तों से लाल सागर और ओमान की खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर लगातार हमले हो रहे थे। अमेरिका का आरोप है कि ईरान समर्थित ताकतें अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार में बाधा डाल रही हैं। जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी रक्षा विभाग ने ‘सर्च ऑपरेशन’ शुरू किया, जिसके तहत ये हमले किए गए। ईरान ने अभी तक इस भारी नुकसान पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन तेहरान से कड़े जवाबी हमले की धमकियां मिल रही हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
6 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
8 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
9 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
12 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
14 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
14 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
15 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
15 hrs agoLIVE: ओडिशा में लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू
17 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines