मिडिल ईस्ट से अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध को लेकर बड़ी खबर आई है। युद्ध अब खत्म होने वाला है, क्योंकि ईरान समझौता करने के लिए सहमत हो गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स की ओर से अपनी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान अपना पूरा यूरेनियम स्टॉक छोड़ने के लिए तैयार हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी घोषणा की है कि युद्ध रोकने के लिए बनाए गए समझौता प्रस्ताव की शर्तों पर ईरान के साथ बातचीत के जरिए सहमति बन गई है। ईरान ने युद्ध से पीछे हटना स्वीकार किया है।
होर्मुज स्ट्रेट को जल्द खोलने का ऐलान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर लिखी पोस्ट में घोषणा की है कि ईरान के साथ शांति समझौते पर काफी हद तक बातचीत पूरी हो चुकी है। समझौते की शर्त के अनुसार रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को भी तेल-गैस व्यापार के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। प्रस्ताव को अंतिम रूप देना बाकी है, जल्दी ही इस पर हस्ताक्षर होंगे। कतर और पाकिस्तान की मदद से तैयार समझौता पत्र में ईरान ने पहली बार युद्ध से पीछे हटना स्वीकार किया है। इसके जवाब में राष्ट्रपति ट्रंप ने भी परमाणु मसले पर जिद कुछ दिन के लिए छोड़ दी है।
समझौते की शर्तों पर बन गई सहमति
समझौते के अनुसार, लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई और शत्रुता समाप्त की जाएगी। प्रतिबंध लगाकर डिफ्रीज किए गए ईरान के कई अरब डॉलर वापस किए जाएंगे। होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी हटेगी। ईरान भी होर्मुज स्ट्रेट को पहले की तरह खोल देगा। ईरान के आस-पास तैनात सभी अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी कराई जाएगी। आगे की प्रक्रिया के अनुसार दोनों पक्ष को परमाणु समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 30 दिन का वक्त मिलेगा, जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान होर्मुज से व्यापार जारी रहेगा। भविष्य में ईरान-ओमान मिलकर होर्मुज की देखरेख करेंगे।
इन देशों ने अमेरिका-ईरान को मनाया
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कतर, पाकिस्तान, तुर्की, मिस्र, जॉर्डन और बहरीन के राष्ट्राध्यक्षों ने ईरान को समझौता करने के लिए मनाया है। उनके साथ फोन कॉल पर बातचीत के बाद ही ईरान को 30 दिन का समय दिया गया। इस बीच अमेरिकी सेना की मिडिल ईस्ट से वापसी होगी। बदले में ईरान होर्मुज स्ट्रेट को खोल देगा। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ भी फोन पर बातचीत हुई, जिसमें ईरान की सहमति और अमेरिका की रियायतों के बारे में बातचीत करके सहमति ली गई।
संबंधित खबरें
अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
50 mins agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपा किश्तवाड़, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता
1 hr agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
1 hr agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
12 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
13 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
14 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
15 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
15 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
19 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines