Live Updates
22:46 (IST) 11 Apr 2026
बिना अनुमति के होर्मुज से नहीं गुजरने देंगे - ईरान

ईरान ने एक बार फिर कहा है कि बिना अनुमति के किसी भी जहाज को होर्मुज स्ट्रेट से नहीं गुजरने देंगे. आज इस्लामाबाद में एक तरफ बातचीत चल रही थी तो दूसरी तरफ के फारस न्यूज के हवाले से खबर आई है कि एक अमेरिकी विध्वंसक को होर्मुज स्ट्रेट पार करने की कोशिश के दौरान ईरान ने अनुमति देने से इंकार कर दिया. ईरानी सेना ने जहाज को चेतावनी जारी कर वापस लौटा दिया.

21:01 (IST) 11 Apr 2026
US-ईरान सीजफायर के बाद पहले भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट

शिप ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, US-ईरान सीजफायर के बाद पहले भारतीय जहाज ने शुक्रवार रात और शनिवार सुबह के बीच होर्मुज स्ट्रेट को पार किया है. शनिवार दोपहर को स्ट्रेट के पूरब में ओमान की खाड़ी में जहाज दिखाई दिया, जो पूरब की ओर बढ़ रहा था.

20:57 (IST) 11 Apr 2026
बेरूत में बड़ा विरोध प्रदर्शन, इजरायल के साथ बातचीत का हो रहा विरोध

बेरूत में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा है. जिसमें लोग इजरायल के साथ सरकार की बातचीत की निंदा कर रहे हैं.

20:14 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान ने रखी 'बेरूत पर हमले रोकने की शर्त’

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान ने अमेरिका के साथ वार्ता के लिए शर्त रखी है. जिसमें ईरान ने कहा है कि बेरूत पर हमले पूरी तरह रोके जाएं. उसने चेतावनी दी है कि अगर हमले जारी रहे तो बातचीत पूरी तरह रद्द हो सकती है. यह जानकारी ईरान के सूत्रों के हवाले की ओर से आई है. अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है.

19:40 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: लेबनान पर हमलों को लेकर घिरे नेतन्याहू

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: इजरायल के मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने बेंजामिन नेतन्याहू पर दबाव डालते हुए बेरूत पर हमले रोकने और लेबनान सरकार से बातचीत करने की सलाह दी है, जिससे मिडिल ईस्ट तनाव में नया मोड़ आ सकता है.

19:39 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: हम पर चल रहा युद्ध गैर-कानूनी- ईरान का बयान

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान के पाकिस्तान में राजदूत रजा अमीरी मोगदम ने कहा है कि इस्लामाबाद में हो रही अमेरिका-ईरान वार्ता का उद्देश्य ईरान के खिलाफ चल रहे ‘अवैध युद्ध’ को खत्म करना है, जिससे बातचीत का रुख साफ हो गया है.

19:11 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों से मुलाकात की है. यह मुलाकात इस्लामाबाद में हुई. दोनों देशों के साथ अलग-अलग बातचीत की गई. इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, लेबनान में सीजफायर और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों

पर चर्चा हुई.

18:17 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ‘लेबनान सीजफायर समझौते का हिस्सा’, ईरान का दावा

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि लेबनान में सीजफायर होना हमारे बीच हुए समझौते का हिस्सा था. पाकिस्तान की तरफ से भी इसकी पुष्टि की गई है.

17:38 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ‘फ्रीज एसेट्स खोलने की मांग’- अड़ा ईरान

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान की सबसे बड़ी मांग यही रही है कि उसके जो एसेट्स फ्रीज हैं, उन्हें अनफ्रीज किया जाए. लेकिन व्हाइट हाउस की तरफ से साफ कर दिया गया है कि ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है.

17:37 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ‘लेबनान में सीजफायर लागू हो’, फ्रांस-तुर्किये की संयुक्त अपील, मैक्रों का बयान

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मैंने अभी तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन से मुलाकात की. पहले हमने मध्य पूर्व की स्थिति पर बात की. हमने कहा कि लेबनान में सीजफायर हो जाना चाहिए और उसे सही से लागू किया जाए. होर्मुज में जहाजों की आवाजाही पूरी तरह आजाद होनी चाहिए. साथ ही हमने एक मजबूत और लंबे समय तक चलने वाला शांतिपूर्ण हल निकालने की जरूरत पर जोर दिया.

17:30 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: दुनिया का सबसे बढ़िया तेल अमेरिका के पास है- ट्रंप

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: Trump ने कहा बड़े बड़े टैंकर्स अब अमेरिका के पास तेल खरीदने आ रहे हैं. हमारे पास दुनिया का सबसे बढ़िया तेल है. बेहतर quality और सबसे ज्यादा तेल हमारे पास है.

16:41 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच जंग जारी

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: एक तरफ इस्लामाबाद में बातचीत चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ इजरायल और हिज्बुल्लाह की जंग जारी है. इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-मंसूरी कस्बे पर ताजा हवाई हमले किए हैं. ये हमले Hezbollah के ठिकानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं.

शनिवार को हिजबुल्लाह डिफेन्स फोर्सस ने यहूदियों की आबादी वाले फिलिस्तीन के नहरिया बस्ती पर सटीक ड्रोन हमले किए. हिजबुल्लाह ने इसे जवाबी कार्रवाई बताया है.

16:38 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का बयान

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह मुजतबा खामेनेई ने कहा है कि डॉ. सय्यद कमाल खाराजी की शहादत इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के लिए गर्व की बात है. वे विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में एक बेहतरीन विद्वान थे और विदेश नीति के अनुभवी नेता थे. उनकी शहादत ईरान के लिए सम्मान का प्रतीक है.

16:31 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: अमेरिकी अधिकारी ने ईरानी संपत्तियों पर लगी रोक को हटाने की सहमति का किया खंडन

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: एक अमेरिकी अधिकारी ने आज उन रिपोर्टों का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वॉशिंगटन ने ईरान की संपत्तियों पर लगी रोक हटाने पर सहमति दे दी है। रॉयटर्स ने दिन की शुरुआत में एक वरिष्ठ ईरानी सूत्र का हवाला देते हुए बताया था कि अमेरिका ने कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा ईरान की फ्रीज की गई संपत्तियों को जारी करने पर सहमति जताई है।

16:20 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: अमेरिका क्या चाहता है?

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: अमेरिका ने 15 सूत्रीय शर्ते रखी हैं. इसमें कहा गया है कि वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत और स्थायी रूप से सुरक्षित खोला जाए. ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अपनी सभी कोशिशों को पूरी तरह और सत्यापन योग्य तरीके से बंद करना होगा. ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल विकास पर कड़े प्रतिबंध रहेंगे. ईरान क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों को फंडिंग और हथियार देना बंद करे. ईरान में हिरासत में लिए गए अमेरिकी नागरिकों की तत्काल रिहाई करें.

16:19 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: वार्ता के दौरान क्या है ईरान की शर्ते?

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान ने अपना 10 सूत्रीय प्लान रखा है. ईरान चाहता है कि उस पर लगे सभी आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाएं और होर्मुज स्ट्रेट पर उसका पूरा नियंत्रण स्वीकार किया जाए. ईरान वहां से गुजरने वाले जहाजों से ‘टोल टैक्स’ वसूलने की जिद पर भी अड़ा है. इसे अमेरिका अपनी वैश्विक ताकत के लिए बड़ी चुनौती मान रहा है. 

15:56 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान के प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान की बीच बातचीत

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात के पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने ईरान के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी. इसकी तस्वीर सामने आई है.

15:34 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: जब तब डील नहीं होगी हम और हमलें करेंगे- ईरान के उपराष्ट्रपति

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: अगर America First वाले सामने बैठेंगे तो राह निकलेगी- अगर Israel First वाले सामने बैठेंगे तो राह नहीं निकलेगी. ये कहना है ईरान के पहले उपराष्ट्रपति आरिफ का. Aref कहते हैं कि जब तब डील नहीं होगी और फिर हम अपने बचाव में पहले से भी खतरनाक हमले करेंगें. दुनिया को ज्यादा बड़ी कीमत अदा करनी होगी.

15:21 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: ईरान का पैसा लौटाने को तैयार हुआ अमेरिका

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता में एक बड़ा ब्रेकथ्रू सामने आया है. रॉयटर्स ने ईरानी सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि अमेरिका, ईरान के दूसरे देशों में फंसे हुए पैसे जारी करने के लिए तैयार हो गया है. यह पैसा कतर और अन्य विदेशी बैंकों में जमा है. बदले में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है. तेहरान इस कदम को अमेरिका की गुडविल और शांति वार्ता को लेकर उसकी गंभीरता के तौर पर देख रहा है. 

15:00 (IST) 11 Apr 2026
US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हो रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk Live: इस्लामाबाद आज अमेरिका-ईरान शांति वार्ता की मेजबानी कर रहा है. ईरानी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की राजधानी में मौजूद हैं. ये तस्वीरें सेरेना होटल के बाहर की हैं.

US Iran War Ceasefire Islamabad Talk : ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ है. जिसके चलते ही ईरान के कुछ बड़े अधिकारी, जिनमें तेहरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हैं, अमेरिका के साथ संघर्ष-विराम पर बातचीत के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गए हैं.

अमेरिका के मुख्य वार्ताकार और उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने पाकिस्तान के लिए रवाना होने से पहले कहा था, 'अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम निश्चित रूप से उनकी ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं.'

---विज्ञापन---

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पूरे देश में इजरायली हमलों में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 357 हो गई है. मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि यह आंकड़ा अभी अंतिम नहीं है, क्योंकि अभी भी और पीड़ितों के शव मिल रहे हैं और उनकी पहचान की जा रही है.

---विज्ञापन---

अमेरिका में मौजूद लेबनान और इजरायल के राजदूतों ने फोन पर बातचीत की. दोनों देशों के बीच यह पहला सीधा संपर्क बताया जा रहा है. अगले हफ्ते अमेरिका में संघर्ष-विराम पर बातचीत होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

बातचीत में कौन-कौन शामिल हैं?

ईरान के साथ शांति वार्ता के लिए, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और विशेष सलाहकार जेरेड कुशनर, और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच गए हैं.

---विज्ञापन---

इस बीच, ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ, जो हाल ही में सरकार के एक प्रमुख चेहरे के तौर पर उभरे हैं और विदेश मंत्री अब्बास अराघची, बातचीत से पहले ही आधी रात को वहां पहुंच गए थे.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान का क्या रोल है?

दोनों पक्षों का स्वागत पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार और पाकिस्तान के मिलिट्री चीफ असीम मुनीर ने किया. यह देश दो लड़ते हुए देशों के बीच एक अहम बिचौलिया है, और इसने दो हफ्तों के नाजुक सीजफायर को पक्का करने में अहम भूमिका निभाईल है.

बातचीत कब तक चलेगी?

दोनों देशों के बीच होने वाली बातचीत कब तक चलेगी, अभी इसे लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है. तस्नीम न्यूज एजेंसी, जो इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स से जुड़ी है, रिपोर्ट करती है कि यह बातचीत एक दिन के लिए तय है.