US Iran Tension Update: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को न्यूक्लियर डील का ऑफर दिया, जिसे ईरान ने ठुकरा दिया और राष्ट्रपति ट्रंप का मजाक भी उड़ाया. राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल की संसद में अपने भाषण में दावा किया था कि इजरायल और अमेरिका की सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया, लेकिन खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रंप के दावे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि सपने देखने में कोई हर्ज नहीं है, देखते रहो, किसी का क्या जाता.
‘हमास को खत्म कर दिया जाएगा’, सीजफायर उल्लंघन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी
डराने धमकाने जबदस्ती करने का आरोप लगाया
अली खामेनेई ने कहा कि अमेरिका ने पहले तो ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह कर दिया और अब मदद का हाथ बढ़ाकर अहसान जता रहे हैं. जबरदस्ती का समझौता स्वीकार नहीं करेंगे. जबरदस्ती का समझौता दबाव डालने और डराने धमकाने जैसा होगा. ईरान के पास परमाणु हथियार हो या न हो, अमेरिका की मनमर्जी और दबाव बर्दाश्त नहीं करेंगे. अमेरिका का जबरदस्ती समझौते करके उन्हें थोपना और हस्तक्षेप करना सरासर गलत है.
चोरी छिपे परमाणु हथियार बनाने का लगा आरोप
बता दें कि पश्चिमी देशों को ईरान के परमाणु कार्यक्रम से आपत्ति है. अमेरिका और इजरायल तो ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए हमला तक कर चुके हैं. ईरान पर आरोप हैं कि वह चोरी-छिपे परमाणु हथियार बना रहा है, जबकि ईरान दावा करता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ ऊर्जा उत्पादन के लिए है. इस मुद़्दे पर ईरान और अमेरिका के बीच 5 बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन कोई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची.
चीन का ट्रंप को करारा झटका, 7 साल में पहली बार अमेरिका से नहीं खरीदा सोयाबीन
इजरायल-अमेरिका का ईरान पर किया था हमला
बता दें कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकने के लिए जून 2025 में इजरायल ने हमला किया. इजरायल ने मिसाइल और ड्रोन अटैक करके ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त कर दिए. जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान ने भी इजरायल पर हमला किया. तनाव को युद्ध में बदलते देख राष्ट्रपति ट्रंप ने दखल दिया और ईरान को हथियार डालने को कहा, लेकिन ईरान नहीं माना और इजरायल को मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी देने लगा.
ईरान की जिद देखकर अमेरिका की सेना ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो ईरान ने भी अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया, लेकिन कतर की मध्यस्थता से ईरान-इजरायल में सीजफायर हो गया. इसके साथ ही ईरान और अमेरिका की परमाणु वार्ता बंद हो गई.
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
5 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
9 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
9 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
16 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
17 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
18 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
18 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines