हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मिडिल ईस्ट में जंग की दस्तक! US नेवी का एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन ईरान की ओर रवाना

US Iran Tension: ईरान में हालात खराब होने के चलते अमेरिका के साथ तनाव बढ़ता जा रहा है. इस वजह से मध्य पूर्व में फिर जंग के हालात बन गए हैं. अमेरिका ने भी अपने एयरक्राफ्ट को मध्य पूर्व की ओर रवाना कर दिया है. इधर ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद करके दुनियाभर के लोगों के लिए उड़ानों की परेशानी खड़ी कर दी है.

विज्ञापन
ईरान के हालातों को देखकर अमेरिका मामले में दखल देने की कोशिश कर रहा है.

Iran Crisis Update: ईरान में गहराए आर्थिक और राजनीतिक संकट के बीच बड़ी खबर आई है. ईरान में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और ईरान ने अपना एयर स्पेस भी बंद कर दिया है. वहीं अमेरिकन नेवी का एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन भी मिडिल ईस्ट की ओर रवाना हो गया है, जिसके चलते मध्य पूर्व में जंग के हालात बन गए हैं. अब्राहम लिंकन कैरियर स्ट्राइक ग्रुप दक्षिणी चीन के समुद्री रास्ते से मध्य पूर्व की ओर मूवमेंट कर रहा है.

‘इस बार गोली नहीं चूकेगी…’, ईरान के सरकारी चैनल से ट्रंप को धमकी; अब US कैसे देगा जवाब?

ईरान ने बंद कर दिया अपना एयरस्पेस

बता दें कि ईरान में हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं. 28 दिसंबर से जारी विरोध प्रदर्शन और हिंसा के चलते हालात दिन-प्रतिदिन बदतर होते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भी ईरान पर दबाव बढ़ा दिया है. अमेरिका की धमकी की चलते ईरान ने अपना एयरस्पेस भी बंद कर लिया है, जिस वजह से कई देशों की उड़ानों के लिए संकट खड़ा हो गया है. एअर इंडिया ने अपनी कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं और कुछ के रूट डायवर्ट कर दिए हैं.

विज्ञापन

जनता-अमेरिका की इच्छा तख्तापलट

बता दें कि अमेरिका की सरकार ईरान में सत्ता परिवर्तन चाहती है. ईरान की जनता भी अली खामेनेई को सत्ता से हटा कर ईरान से निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी को सरकार में लाना चाहती है. ईरान में बढ़ती महंगाई और गहराए आर्थिक संकट के कारण जनता ने खामेनेई सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था और अब यह मोर्चा हिंसक हो गया है. ईरान के तनावपूर्ण हालातों को देखते हुए अमेरिका ने देश के मामले में दखल देने का फैसला किया है.

प्रदर्शन और ट्रंप की धमकियों के बीच एस जयशंकर को ईरान के विदेश मंत्री ने किया फोन, क्या भारत करेगा मध्यस्थता?

विज्ञापन

अमेरिका ने बढ़ा दिए टकराव के आसार

ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी नौसेना का बड़ा कैरियर स्ट्राइक ग्रुप साउथ चाइना सी से निकलकर मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहा है, जिसे सैन्य और रणनीतिक विशेषज्ञ सामान्य से ज्यादा तैनाती मान रहे हैं. क्योंकि मिडिल ईस्ट पहले से ही कई संवेदनशील मामलों से घिरा हुआ है और यहां अमेरिका के साथ ईरान के संबंध कई सालों के तनावपूर्ण चल रहे हैं. अमेरिका के एयरक्राफ्ट और ईरान के बंद एयरस्पेस ने संभावित सैन्य टकराव के आसार बना दिए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola