अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई हाई-लेवल शांति वार्ता भले ही किसी ठोस समझौते पर नहीं पहुंच पाई, लेकिन दोनों देशों ने आगे बातचीत जारी रखने के संकेत दिए हैं. अमेरिका-ईरान के बीच गुरुवार को एक बार फिर बातचीत हो सकती है. जानकारी के मुताबिक, दोनों देश इस खास मीटिंग की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि अभी ये तय नहीं हुआ है कि मीटिंग कहां की जाएगी. दोनों देशों के सीनियर प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें: ‘होर्मुज नाकेबंदी के पास आए तो उड़ा देंगे…’, ट्रंप की खुली वॉर्निंग, जानें क्या बोला ईरान?
क्या है मकसद?
इस खास बातचीत का मकसद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को कम करना और दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करना है. अमेरिका की कोशिश है कि ईरान के साथ उन मुद्दों पर सहमति बने, जिनकी वजह से दोनों देश आपस में भिड़े हैं. इससे पहले, हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता हुई. ये 1979 के बाद दोनों देशों के बीच सबसे हाई लेवल की प्रत्यक्ष बातचीत मानी जा रही है. लेकिन ईरान और अमेरिका के बीच 21 घंटे तक चली ये वार्ता फेल हो गई. इस वार्ता में ईरान की ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल हुए. वहीं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में जेडी वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर भी मौजूद रहे.
क्यों नहीं बन पाई सहमति?
इस बातचीत के असफल रहने के पीछे कई बड़ी वजह सामने आई. अमेरिका चाहता था कि ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर सख्त कंट्रोल मंजूर करे और भविष्य में परमाणु हथियार विकसित न करने का वादा करे. वहीं ईरान ने इसे अपनी संप्रभुता के खिलाफ बताया और इन शर्तों को मानने से इनकार कर दिया. इसके अलावा, ईरान ने अमेरिका से आर्थिक प्रतिबंध हटाने और अपने तेल निर्यात पर लगी पाबंदियों को खत्म करने की मांग की. लेकिन अमेरिका इसके लिए पहले ठोस परमाणु प्रतिबद्धता चाहता था. इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच अविश्वास भी बड़ी रुकावट बना. लंबे समय से चले आ रहे विवाद और राजनीतिक दबाव की वजह से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं था.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से भड़का चीन, अमेरिका को दी सीधी धमकी, कहा- हमारे रास्ते का अड़ंगा न बनो तो बेहतर
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
53 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
58 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines