हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

US और ईरान में 3 घंटे चली सीक्रेट मीटिंग, तेहरान ने होर्मुज खोलने के लिए रखी शर्तें; ट्रंप बोले - डील नहीं तो तबाही

फरवरी 2026 से अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. इसे खत्म करने को लेकर कई बार दोनों तरफ से वार्ता भी हुई. हालांकि, अभी तक कामयाबी नहीं मिली है.

विज्ञापन
होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने 3 शर्तें रखी हैं. (Image - ANI)

अमेरिका और ईरान के बीच पिछले सात महीनों से जारी जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक के दौरान अमेरिका और ईरान में बातचीत हुई है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि न्यूयॉर्क में अमेरिकी अधिकारियों और ईरानी प्रतिनिधिमंडल के बीच करीब तीन घंटे तक बैठक चली. बता दें, फरवरी 2026 से अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है. इसे खत्म करने को लेकर कई बार दोनों तरफ से वार्ता भी हुई. हालांकि, अभी तक कामयाबी नहीं मिली है.

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ ज्वाइंट मीडिया कॉन्फ्रेंस में डोनाल्ड ट्रंप ने इस बैठक को पॉजिटिव बताया और कहा कि समझौता करना पूरी तरह से ईरान के हित में है.

यह भी पढ़ें : ‘ग्राउंड हो जाएंगी सभी ईरानी एयरलाइंस…’, जंग में ट्रंप का नया हथियार

विज्ञापन

‘एक रास्ता तबाही, दूसरा महानता’

ट्रंप ने संभावित शांति समझौते पर बात करते हुए कहा, ‘यह एक अच्छी बैठक थी… डील करना ईरान के अपने फायदे में है. मैं समझ नहीं पा रहा कि वे यह क्यों नहीं करना चाहेंगे. एक ऑप्शन पूरी तबाही का है और दूसरा महानता का. ईरान एक महान देश बन सकता है.’

ब्रिटिश प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम से मुलाकात के बाद भी ट्रंप ने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी है. उन्होंने कहा, ‘वे हमसे बात करना चाहते हैं. वे लगातार बात कर रहे हैं, आज भी बातचीत हुई है और रिश्ते आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन वे भी समझते हैं कि हमारी एक सख्त शर्त है कि हम उन्हें किसी भी सूरत में परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दे सकते.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : अमेरिका अगर ईरान में उतार दे सैनिक, तो तेहरान के पास क्या है जवाब?

होर्मुज खोलने के लिए ईरान ने रखीं 3 शर्तें

ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के इतर ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच सीधी बातचीत हुई. बैठक में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए अपनी शर्तें रखी हैं. ईरान ने कहा है कि फारस की खाड़ी और आसपास के जलक्षेत्र से नौसैनिक प्रतिबंधों और नाकाबंदी को फौरन हटाया जाए. दूसरी शर्त है कि पश्चिमी देशों और अमेरिका में जब्त की गई ईरान की संपत्तियों को तुरंत रिलीज किया जाए. तीसरी शर्त रखी है कि सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाइयों को पूरी तरह से रोका जाए.

विज्ञापन

अमेरिकी खेमे से पॉजिटिव संकेत

बैठक के बाद अमेरिकी विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं इस समय काफी अच्छा महसूस कर रहा हूं.’ राष्ट्रपति ट्रंप ने भी विटकॉफ और जेरेड कुशनर की भूमिका की ओर इशारा करते हुए कहा कि बैठक काफी अच्छी रही है.

बता दें, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और विदेश मंत्री अब्बास अराघची यूएन महासभा के 81वें सत्र के लिए न्यूयॉर्क में मौजूद हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola