US Iran Ceasefire Talks In Islamabad: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ वार्ता विफल होने की स्थिति में अमेरिका के पास कोई वैकल्पिक योजना नहीं है. ये चेतावनी ऐसे समय में आई है जब दोनों पक्षों के हाई लेवल डेलिगेशन आज इस्लामाबाद में बैठक कर रहे हैं.
अमेरिका-ईरान वार्ता विफल हुई तो क्या होगा?
जब ट्रंप से पूछा गया कि अगर अमेरिका-ईरान वार्ता विफल हो जाती है और तेहरान होर्मुज स्ट्रेट को खोलने से इनकार कर देता है तो क्या वॉशिंगटन के पास कोई वैकल्पिक योजना भी तैयार है? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि बैकअप प्लान की जरूरत नहीं है. उनकी सेना पराजित हो चुकी है. उनके पास बहुत कम मिसाइलें हैं और उनकी उत्पादन क्षमता भी बहुत कम है. हमने उन्हें करारा झटका दिया है. हमारी सेना अद्भुत है और उन्होंने जो काम किया है वह सराहनीय है.
वहीं, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का भी एक बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ के नेतृत्व में और विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची सहित ईरानी प्रतिनिधिमंडल आज सुबह इस्लामाबाद पहुंचा. पाकिस्तान के मंत्री इशाक डार और आर्मी चीफ आसिम मुनीफ ने उनका स्वागत किया.
जेडी वेंस भी पहुंचे पाकिस्तान
वार्ता में अमेरिका पक्ष का नेतृत्व करने के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. पेरिस से रवाना होने से पहले उन्होंने तेहरान को चेतावनी दी कि वे वॉशिंगटन के साथ खिलवाड़ न करें. उन्होंने कहा, ‘अगर वे हमारे साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें पता चलेगा कि वार्ताकार दल इतना सहयोग नहीं करेगा.’
पहले की शर्तों पर क्या थे मतभेद?
अमेरिका और ईरान के बीच पहले वार्ता की शर्तों पर मतभेद थे. ट्रंप प्रशासन ने 15 सूत्री रूपरेखा तैयार की थी, जिसमें कथित तौर पर ईरान से अत्यधिक समृद्ध यूरेनियम छोड़ने और अपनी सैन्य शक्ति पर सीमाएं स्वीकार करने की मांग की गई थी. वहीं, दूसरी ओर ईरान ने अपनी 10 सूत्री योजना भेजी थी, जिसमें हर्जाने की मांग की गई थी और अमेरिका से होर्मुज पर तेहरान की संप्रभुता को मान्यता देने की अपील की थी.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
6 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
8 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
9 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
11 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
11 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
12 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
14 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
15 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
16 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines