यूएस की राजधानी वाशिंगटन से जो खबर सामने आ रही है, उसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। 24 अप्रैल को भारतीय टेक कंपनी के सीईओ ने पहले अपने बेटे और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, बाद में खुद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार मामला वाशिंगटन के न्यूकैसल इलाके में सामने आया है। बताया जा रहा है कि दंपती का एक और बेटा भी है, जो वारदात के समय घर पर नहीं था। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान 57 साल के हर्षवर्धन एस किक्केरी, 44 साल की पत्नी श्वेता पन्याम और 14 साल के बेटे के तौर पर हुई है। घटनास्थल पर मौजूद मीडियाकर्मियों ने पुष्टि की है कि पुलिस एक बच्चे को अपने साथ घर से ले गई। बच्चा वारदात के बाद बुरी तरह घबराया हुआ था, जिसे पुलिसकर्मियों ने हौसला बंधाया। हालांकि किंग काउंटी शेरिफ कार्यालय की ओर से बच्चे की पहचान जारी नहीं की गई है।
वजह नहीं आई सामने
टेक कंपनी के सीईओ ने यह कदम क्यों उठाया, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने दावा किया है कि मामले को सुलझा लिया जाएगा। फिलहाल जांच की जा रही है। पुलिस को पड़ोसियों ने जानकारी दी है कि परिवार काफी मिलनसार था। हर्षवर्धन मूल रूप से कर्नाटक के मांड्या जिले का रहने वाला था। वह रोबोटिक्स कंपनी होलोवर्ल्ड का संस्थापक और सीईओ था, जिसका मुख्यालय मैसूर में है। उसकी पत्नी कंपनी की सह-संस्थापक थी।
मोदी से भी कर चुके थे भेंट
बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन और श्वेता ने 2017 में भारत आकर कंपनी शुरू की थी। कोरोना के कारण कंपनी बंद हो गई। इस दंपती ने सीमा सुरक्षा के लिए रोबोट का उपयोग करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि हर्षवर्धन रोबोटिक्स का विशेषज्ञ था, जो अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट के लिए भी काम कर चुका था।
यह भी पढ़ें:राजनीति में उतरेंगे शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब, इस सीट से मांगा टिकट; RJD के सामने चुनौतियां क्या?
यह भी पढ़ें:‘पाकिस्तान के प्रवक्ता…’, सपा पर भड़के योगी आदित्यनाथ, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर दे डाली ये नसीहत
संबंधित खबरें
अल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 hr agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
3 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
5 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
5 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
8 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
17 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
20 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
22 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines