हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑटो रिक्शा में दिखे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, मसाला चाय का उठाया लुत्फ

विज्ञापन

US-India Partnership: यूएस-इंडिया रणनीतिक साझेदारी मीटिंग में हिस्सा लेने आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन को नई दिल्ली में एक ऑटो से उतरते देखा गया। साथ ही मसाला चाय का स्वाद भी चखा। इसका जिक्र उन्होंने अपने ट्वीट में किए हैं।

एंटनी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अमेरिका और भारत के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाने में मदद के लिए हैदराबाद और मुंबई समेत कई राज्यों में अमेरिकी वाणित्य दूतावास के कर्मचारियों का अभार है। उनके परिवारों से मिलकर खुशी हुई। मैं उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की सराहना करता हूं। विदेश मंत्री ब्लिंकन ने क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भी हिस्सा लिया।

भारत के आतिथ्य से काफी खुश हैं ब्लिंकेन

अमेरिकी विदेश मंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, यूएस-भारत साझेदारी महत्वपूर्ण है। मेरी यात्रा हमारी साझेदारी की शक्ति और भारत-प्रशांत की सुरक्षा के लिए साझा की गई मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। भारत के आतिथ्य और नेतृत्व के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

मसाला चाय के साथ महिला सशक्तिकरण पर चर्चा

अमेरिकी विदेश मंत्री ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा, आज भारतीय समाज की प्रगतिशील महिलाओं से मुलाकात की। मसाला चाय के साथ हमने महिला सशक्तिकरण पर भारत भर में उनके महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की। यह हमारे दोनों देशों को समृद्ध और मजबूत करता है।

क्वाड बैठक में चीन की बढ़ती आक्रामकता को लेकर हुई चर्चा

क्वाड विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को नई दिल्ली में एक बैठक में इंडो-पैसिफिक की स्थिति की व्यापक समीक्षा की। विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, उनके जापानी समकक्ष योशिमासा हयाशी और ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भाग लिया।

विज्ञापन

यह बैठक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता को लेकर बढ़ती वैश्विक चिंताओं की पृष्ठभूमि में हुई है।

यह भी पढ़ें: India Against Terror: अमेरिकी रिपोर्ट में मोदी सरकार की जमकर तारीफ, कहा- आतंक के खिलाफ भारत का एक्शन बेहतरीन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola