ट्रंप की 'हिंसक' इमिग्रेशन पॉलिसी, महिला की गोली मारकर हत्या, भड़के लोगों ने ICE एजेंटों पर किया हमला

US Immigration Policy: अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. बीते दिन मिनियापोलिस शहर में ICE एजेंट ने एक महिला को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटनाक्रम से लोगों में गुस्सा है और वे अब इमिग्रेशन पॉलिसी का विरोध कर रहे हैं. लोगों ने ICE एजेंट्स पर हमला करने की कोशिश भी की.

Immigration Policy

महिला ने कार भगाने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी गई.

US Immigration Policy: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी अब हिंसक होने लगी है, क्योंकि बीते दिन मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में इमिग्रेशन एक्शन के दौरान ICE एजेंट में महिला को गोली मार दी. गोली लगने से कार में बैठी महिला की मौत हो गई. घटनाक्रम देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने फेडरल एजेंट्स पर हमला करने की कोशिश की. वहीं लोगों ने राष्ट्रपति ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी की.

विज्ञापन

3 बच्चों की मां थी मृतक महिला

बता दें कि मृतका की पहचान 37 साल की रैनी गुड के रूप में हुई है, जो 3 बच्चों की मां भी थी, लेकिन वह किसी ICE विरोध प्रदर्शन और ग्रुप का हिस्सा नहीं थी, फिर भी ICE एजेंटों ने उसे गोली क्यों मारी? यह सवाल दोहराते हुए लोग भड़क गए और उन्होंने फेडरल एजेंटों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन हालात खराब होते देखकर हथियारों से लैस एजेंटों ने गैस मास्क पहन लिए और उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए एजेंटों ने केमिकल इरिटेंट्स का इस्तेमाल किया.

विज्ञापन

मिनियापोलिस के मेयर भड़के

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मिनियापोलिस के मेयर जैकब फ्रे ने ट्वीट किया कि शहर की 34वीं स्ट्रीट और पोर्टलैंड में ICE एजेंट की हरकत के बारे में पता चला. ICE एजेंट इमिग्रेशन चेकिंग के नाम पर शहर में अराजकता फैला रहे हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. एजेंट तुरंत शहर छोड़कर चले जाएं. इमिग्रेशन चेकिंग में लोग खुद की मर्जी से और तरीके से सहयोग करेंगे. स्थानीय प्रशासन अपने अप्रवासी और शरणार्थी समुदायों के साथ खड़ा है. जिस महिला को गोली मारी गई, वह अमेरिकी थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ICE एजेंट ने कार टर्न कर रही महिला को रोक और अपनी गाड़ी से उतरकर महिला की कार की तरफ बढ़े. महिला ने कार साइड में लगाने के लिए आगे बढ़ाई तो एजेंट ने उसे गोली मार दी. ट्रंप प्रशासन के निर्देश पर फेडरल एजेंट की इस तरह की हरकतें लोगों में डर और दहशत पैदा कर रही हैं. न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी ने भी घटना को हत्या करार दिया और कहा कि ICE के एजेंट अराजक और डर का माहौल बना रहे हैं. इमिग्रेशन के नाम पर यह सब बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ