US H-1B Visa Dates And Application Details : अगर किसी भारतीय को अमेरिका में नौकरी के लिए जाना है तो उसके लिए एक अच्छी एक खबर सामने आई है। अमेरिका दूसरे देशों के लिए एच-1बी वीजा जारी करता है। इसके बाद एच-1बी वीजा पाने वाले लोग अमेरिका जाकर नौकरी या अन्य कोई दूसरा कार्य कर सकते हैं। इसे लेकर यूएस ऑथॉरिटी ने वीजा नवीनीकरण या नए आवेदन के लिए पायलट कार्यक्रम की शुरुआत करने का ऐलान किया है।
अमेरिका ऑथॉरिटी का कहना है कि अगले साल जनवरी से 20 हजार लोगों को एच-1बी वीजा देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए अभी सिर्फ भारत और कनाडा के लोग ही आवेदन कर सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट में एच-1बी पायलट प्रोग्राम के लिए आवेदन जमा होगा। लोग सिर्फ 29 जनवरी से लेकर 1 अप्रैल 2024 तक ही आवेदन कर सकते हैं। विभाग घरेलू वीजा के नवीनीकरण को लेकर जांच पड़ताल करेगा। इसे लेकर विभाग ने तय किया है कि सभी आवेदनकर्ता हर हाल में 15 अप्रैल 2024 तक अपने सारे दस्तावेज जमा कर दें।
यह भी पढ़ें :US Visa New Rules : अमेरिका जाना और वीजा पाना हुआ आसान
जानें कब खुलेंगे आवेदन के लिए विंडो
एच-1बी वीजा को लेकर विभाग हर हफ्ते 4 हजार आवेदन लेंगे। इनमें से 2 हजार आवेदन भारत और 2 हजार कनाडा से आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही इस प्रक्रिया में वही लोग शामिल होंगे, जो हाल ही में अपने-अपने देशों से एच-1बी वीजा प्राप्त किया है। इसके लिए विभाग की ओर से 29 जनवरी, 5 फरवरी, 12 फरवरी, 19 फरवरी और 26 फरवरी को विंडो खोले जाएंगे। अगर कोई भारतीय एच-1बी वीजा की वैधता बढ़ाना चाहता है तो वह इन तारीखों में आवेदन कर सकता है।
एच-1बी पायलट कार्यक्रम में ऐसे करें आवेदन
- लोग सबसे पहले यूएस एच-1बी वीजा के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://travel.state.gov/content/travel/en/us-visas/employment/domestic-renewal.html पर जाएं।
- या लोग www.regulations.gov पर भी जाकर होम पेज पर 1400-AF79 सर्च करें।
- आप जमी थॉम्पसन, सीनियर रेगुटरी कॉर्डिनेटर, वीजा सर्विस, ब्यूरो ऑफ कांसुलर अफेयर, डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट के लिए VisaRegs@state.gov आईडी पर आवेदन मेल कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
2 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
4 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
4 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
5 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
6 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
7 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
8 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
8 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
15 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines