Gay Couple Sentence 100 Year Jail: अमेरिका के जॉर्जिया एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसमें एक गे कपल को 100 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि ये कपल अपने गोद लिए दो बेटों का यौन शोषण करने का दोषी पाए गए हैं। इतना ही नहीं दोनों पुरुषों ने अपनी इस धिनौनी हरकत को रिकॉर्ड भी किया और बच्चों को अपने दोस्तों को दे दिया। बता दें कि यह मामला 2022 में तब शुरू हुआ जब वाल्टन काउंटी के डिप्टी को Google अकाउंट पर अपलोड किए गए बाल यौन शोषण के कुछ सबूत मिले। इसके बाद मामले की जांच करते समय, विभाग को हंटर लॉलेस मिला, जिसने खुलासा किया कि उसे यह वीडियो जैचरी जुलॉक नाम के एक व्यक्ति ने दिया था। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे सामने आई सच्चाई?
द न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस ने इसके बाद अपनी खोज जारी रखी और पाया कि जुलॉक और विलियम डेल एक गे कपल थे, जिन्होंने दो बच्चों को गोद लिया था। ये बच्चे 10 और 12 साल के हैं। डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रैंडी मैकगिनले ने स्थानीय टीवी चैनल के साथ बातचीत के दौरान जानकारी दी कि इन दोनों ने वास्तव में हॉन्टेड हाउस बनाया और अपनी धिनौनी इच्छाएं पूरी की।
स्नैपचैट पर शेयर किया वीडियो
पूछताछ के दौरान, हंटर लॉलेस ने दावा किया कि जैचरी जुलॉक उसे स्नैपचैट पर बच्चों के साथ दुष्कर्म करने के बारे में सूचित करता था। उसके एक टेक्स्ट मैसेज में इसके बारे में लिखा था। ज़ुलॉक ने रिकॉर्ड की गई फुटेज भी साझा की। इसे बाद में Google लिंक के माध्यम से डिस्ट्रीब्यूट किया गया।
मिली 100 साल की सजा
इस दो बच्चों को एक क्रिस्चियन स्पेशल नीड एजेंसी से गोद लिया गया था। माना जाता है कि कपल ने बच्चों को अटलांटा में पाला और उनका जीवन एकदम सही था। जैचरी जुलॉक एक बैंक में काम करता था और उसका साथी विलियम डेल एक सरकारी कर्मचारी था। डेल और जुलॉक दोनों को बिना परोल के सौ साल की जेल की सजा सुनाई गई ।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
3 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
9 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
11 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
11 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
13 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
18 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines